Type Here to Get Search Results !

Current Affairs in Hindi: 23 October 2024 के करेंट अफेयर्स आगामी परीक्षाओ के लिए प्रासंगिक और उपयोगी साबित होगा।

0
WhatsApp ChannelJoin Now
Telegram GroupJoin Now

जय हिन्द दोस्तों अगर आप किसी भी परीक्षा की तैयारी कर रहे है और रोजाना Current Affairs in Hindi पढ़ना चाहते है तो आप हमारी इस वेबसाइट पर रोजाना करेंट अफेयर्स की तैयारी कर सकते है और आज इस पोस्ट में हम आपके लिए आज के Current Affairs 23 October 2024 in Hindi लाए है जो आगामी परीक्षाओं के लिए प्रासंगिक और उपयोगी साबित होगा।

Current Affairs in Hindi: 23 October 2024 के करेंट अफेयर्स आगामी परीक्षाओ के लिए प्रासंगिक और उपयोगी साबित होगा।
आप सभी से मेरा एक निवेदन है, कि आप Current Affairs के एक भी प्रश्न को अनदेखा न करे, और सभी प्रश्न को ध्यान में रख कर पढ़े। अगर आपको ये स्टडी मैटेरियल अच्छा लगा हो तो अपने सभी साथियों एवं उन तमाम भाइयों बहनों को भी शेयर करें जो इस तरह के स्टडी से वंचित रहते है।
Top करेंट अफेयर्स 23 अक्टूबर 2024 
Current Affairs in Hindi: 23 October 2024 के करेंट अफेयर्स आगामी परीक्षाओ के लिए प्रासंगिक और उपयोगी साबित होगा।

हर वर्ष 22 अक्टूबर को दुनियाभर में ‘अंतरराष्ट्रीय हकलाना जागरूकता दिवस’ मनाया जाता है।

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 22 अक्टूबर को नई दिल्‍ली में‘पांचवें राष्‍ट्रीय जल पुरस्‍कार-2023’ प्रदान करेंगी। बता दें कि केंद्रीय जल शक्ति मंत्री ने 9 श्रेणियों में 38 विजेताओं की घोषणा की है।

प्रधानमंत्री ‘नरेंद्र मोदी’ कज़ान में ‘ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2024’ में भाग लेने के लिए रूस की दो दिवसीय यात्रा पर रवाना हुए हैं।

जर्मनी के चांसलर ‘ओलाफ शोल्ज़’ 7वें अंतर-सरकारी परामर्श में भाग लेने के लिए 24 अक्टूबर से भारत की तीन दिन की यात्रा पर रहेंगे।

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सिंगापुर के रक्षा मंत्री डॉ. एनजी इंग हेन 22 अक्टूबर को नई दिल्ली में छठी भारत-सिंगापुर रक्षा मंत्रियों की वार्ता की सह-अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक का उद्देश्य दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को आगे बढ़ाना है।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान ‘हरमनप्रीत कौर’ को ICC महिला T-20 विश्व कप 2024 प्रतियोगिता की सर्वश्रेष्ठ टीम में शामिल किया गया है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 22 अक्टूबर को गांधीनगर के महात्मा मंदिर में 14वें अखिल भारतीय नागरिक सुरक्षा एवं होम गार्ड सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे।

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी ‘एस. गोपालकृष्णन’ (S. Gopalakrishnan) कर्मचारी चयन आयोग (SSC) के नए अध्यक्ष बने है।

भारतीय मूल के ‘प्रभाकर राघवन’ (Prabhakar Raghavan) गूगल के नए चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर (CTO) बने हैं।

‘अभ्युदय जिंदल’ को ‘भारतीय चैंबर ऑफ कॉमर्स’ (ICC) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पांच और राष्ट्रीयकृत बैंकों में बोर्ड स्तर से नीचे ‘मुख्य महाप्रबंधक’ (सीजीएम) पद के सृजन को मंजूरी दी है।

केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने केरल के करियावट्टोम में ‘लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय’ में 300 बिस्तर वाले लड़कियों के हॉस्टल का उद्घाटन किया है।

राजधानी दिल्ली में 21 अक्टूबर को 15वें क्‍लाईडोस्कोप शैक्षणिक सम्‍मेलन की शुरूआत हुई है। तीन दिवसीय इस कार्यक्रम का विषय है: सतत विश्‍व के लिए नवाचार और डिजिटल परिवर्तन।

Today Current Affairs Quiz in Hindi : -

हाल ही में किस राज्य ने आपातकालीन बिजली सेवाओं को सुचारू बनाने लिए ‘पावर एम्बुलेंस’ का शुभारंभ किया है?

A. तमिलनाडु 
B. उत्तर प्रदेश 
C. आंध्र प्रदेश 
D.  तेलंगाना ✅


विश्व बैंक की रिपोर्ट 2024 के अनुसार, वर्तमान में कितने करोड़ भारतीयों की प्रतिदिन की आमदनी 181 रुपये से भी कम है?

A. 09.9 करोड़
B. 10.9 करोड़
C. 12.9 करोड़ ✅
D. 15.9 करोड़


हाल ही में केन्द्रीय युवा कार्य और खेल मंत्री ने कहां लड़कियों के लिए हॉस्टल का उद्घाटन किया है?

A. असम 
B. झारखण्ड 
C. केरल ✅
D. बिहार


हाल ही में कहां 'छठी भारत-सिंगापुर रक्षा मंत्रियों की वार्ता' की सह-अध्यक्षता हुआ है?

A. महाराष्ट्र 
B. नई दिल्ली ✅
C. कर्नाटक 
D. मध्य प्रदेश


हाल ही में कहां 24वीं राष्ट्रीय पैरा-तैराकी चैंपियनशिप आयोजित हुआ है?

A. गोवा ✅
B. गुजरात 
C. ओड़िशा 
D. केरल


निम्नलिखित में से कहां पहली बार कोयला गैलरी का उद्घाटन किया गया है?

A. बेंगलुरु 
B. मेघालय 
C. तेलंगाना 
D. नई दिल्ली ✅


 हाल ही में किस देश में मुख्य न्यायाधीश का कार्यकाल तीन साल तक सीमित कर दिया गया है?

A. बांग्लादेश 
B. अमेरिका 
C. भारत 
D. पाकिस्तान ✅


हाल ही में किस राज्य में भारतीय सेना 'स्वावलंबन शक्ति अभ्यास' का आयोजन किया गया है?

A. उत्तर प्रदेश ✅
B. हरियाणा 
C. राजस्थान 
D. गुजरात


हाल ही में कहां COP16 जैव विविधता शिखर सम्मेलन शुरू हुआ है?

A. अर्जेंटीना
B. कोलंबिया ✅
C. ब्राज़ील
D. इनमे से कोई नहीं


हाल ही में प्रबोवो सुबियान्तो को किस देश का राष्ट्रपति नियुक्त किया गया है?

A. अमेरिका 
B. जापान 
C. चीन 
D. इंडोनेशिया ✅


 हाल ही में _____ अखिल भारतीय वन खेल प्रतियोगिता का आयोजन छत्तीसगढ़ में हुआ है।

A. 25 वीं
B. 26 वीं
C. 27 वीं ✅
D. 28 वीं


हाल ही में कहां 14वें 'अखिल भारतीय नागरिक सुरक्षा एवं होम गार्ड सम्मेलन' का उद्घाटन किया गया है?

A. नई दिल्ली 
B. मणिपुर 
C. केरल 
D. गुजरात ✅


हाल ही में राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहां ‘पांचवें राष्‍ट्रीय जल पुरस्‍कार-2023’ को प्रदान किया है?

A. गुजरात 
B. नई दिल्‍ली ✅
C. महाराष्ट्र 
D. गोवा


निम्नलिखित किस अंतरिक्ष एजेंसी ने “मूनलाइट लूनर कम्युनिकेशंस एंड नेविगेशन सर्विसेज” कार्यक्रम शुरू किया है?

A. नासा
B. इसरो
C. रॉसकॉसमॉस
D. यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी ✅


हाल ही में किस राज्य सरकार ने विकलांग लोगों के लिए विशेष अदालतें स्थापित करने की मंजूरी दी है?

A. झारखण्ड 
B. गुजरात 
C. महाराष्ट्र 
D. दिल्ली ✅

यदि आपको यह जानकारी पसंद आया हो तो लाइक, कमेंट, तथा शेयर करना ना भूले, साथ ही आप मुझे ऐसे ही और जानकारी प्राप्त करने के लिए फॉलो कर कर सकतें है। धन्यवाद Team SRC ❤️

WhatsApp ChannelJoin Now
Telegram GroupJoin Now

Post a Comment

0 Comments