Type Here to Get Search Results !

Current Affairs in Hindi: 6 January 2026 के महत्पूर्ण करेंट अफेयर्स

0
नमस्कार दोस्तों, अगर आप किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे है और रोजाना Current Affairs in Hindi पढ़ना चाहते है तो आप हमारी इस वेबसाइट पर रोजाना करेंट अफेयर्स की तैयारी कर सकते है, साथ ही आज इस पोस्ट में हम आपके लिए आज के Current Affairs in Hindi लाए है, जो आगामी परीक्षाओं के लिए बेहद उपयोगी साबित होगा।

Current Affairs in Hindi: 6 January 2025 के महत्पूर्ण करेंट अफेयर्स

सभी दिन की तरह आज भी इस पोस्ट के माध्यम से आपको 6 January 2026 के दैनिक करेंट अफेयर्स के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर के संग्रह को लेकर आएं हैं। हम प्रतिदिन करेंट अफेयर्स के इस लेख के माध्यम से भारत तथा विश्व में होने वाली घटनाओं, भौगोलिक, आर्थिक, राजनीतिक तथा नई-नई योजनाओं से सम्बंधित प्रश्नों तथा उसके उत्तर प्रस्तुत करते हैं।


Current Affairs in Hindi: 6 January 2026 के महत्पूर्ण करेंट अफेयर्स

भारतीय तटरक्षक बल का पहला स्वदेशी प्रदूषण नियंत्रण पोत ‘समुद्र प्रताप’ गोवा में कमीशन किया गया।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के अनुसार, भारत चीन को पीछे छोड़कर दुनिया का सबसे बड़ा चावल उत्पादक देश बन गया है।

2 जनवरी 2025 को, हॉकी इंडिया द्वारा घोषित किया गया कि सजोर्ड मारिजने को भारतीय महिला हॉकी टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है।

भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी सैन्य सहयोग बढ़ाने हेतु संयुक्त अरब अमीरात की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर रवाना हुए।

हल्के लड़ाकू विमान तेजस ने अपनी सफल पहली उड़ान के 25 वर्ष पूरे किए।

भारत ने चीन को पीछे छोड़ते हुए दुनिया का सबसे बड़ा चावल उत्पादक देश बनने का गौरव हासिल किया।

भारत की पहली बुलेट ट्रेन का उद्घाटन 15 अगस्त 2027 को किया जाना है। यह हाई-स्पीड रेल सेवा 508 किलोमीटर लंबे मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर पर चलेगी।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 25 फसलों की 184 उच्च उपज वाली सुपर बीज किस्में जारी कीं।

मेग लैनिंग को महिला प्रीमियर लीग 2026 के लिए यूपी वॉरियर्स की नई कप्तान नियुक्त किया गया।

सिंड्रेला दास ने WTT यूथ कंटेंडर 2026 में U-17 टेबल टेनिस खिताब जीता।

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने सुरक्षा कारणों से अपने टी-20 विश्व कप मैच भारत से श्रीलंका स्थानांतरित करने का अनुरोध ICC से किया।

निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी के बाद डेल्सी रोड्रिगेज को वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति नियुक्त किया गया।

म्यांमार के सैन्य शासन ने स्वतंत्रता वर्षगांठ पर 6,100 से अधिक कैदियों को रिहा किया।

दिल्ली सरकार ने रेबीज को निगरानी सुधार हेतु अधिसूचित रोग घोषित करने का निर्णय लिया।

भारतीय सेना ने आधुनिक युद्ध की चुनौतियों से निपटने हेतु भैरव बटालियन का गठन किया।

‘खतबात-ए-मोदी’ पुस्तक का विमोचन केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान द्वारा किया गया।

राष्ट्रीय स्कूल बैंड प्रतियोगिता 2025-26 का ग्रैंड फिनाले 24 जनवरी को नई दिल्ली में आयोजित होगा।

करेंट अफेयर्स MCQs हिंदी में : 6 January 2026

Q. भारत के सबसे बड़े इंटीग्रेटेड इनलैंड रेनबो ट्राउट फार्म का उद्घाटन जनवरी 2026 में किस राज्य में किया गया था?

(A) हिमाचल प्रदेश
(B) उत्तराखंड
(C) तेलंगाना
(D) जम्मू और कश्मीर

Ans - C. तेलंगाना

Q. जनवरी 2026 में वेनेजुएला में किए गए अमेरिकी सैन्य अभियान का कोडनेम क्या था?

(A) ऑपरेशन आयरन शील्ड
(B) ऑपरेशन एब्सोल्यूट रिज़ॉल्व
(C) ऑपरेशन फ्रीडम स्टॉर्म
(D) ऑपरेशन सदर्न वॉच

Ans - B. ऑपरेशन एब्सोल्यूट रिज़ॉल्व

Q. भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन जनवरी 2026 में किस रूट पर शुरू की गई थी?

(A) दिल्ली – मुंबई
(B) चेन्नई – बेंगलुरु
(C) कोलकाता (हावड़ा) – गुवाहाटी
(D) मुंबई – अहमदाबाद

Ans - C. कोलकाता (हावड़ा) – गुवाहाटी

Q. विश्व ब्रेल दिवस लुई ब्रेल की जयंती मनाने के लिए मनाया जाता है। हर साल विश्व ब्रेल दिवस किस तारीख को मनाया जाता है?

(A) 2 जनवरी
(B) 3 जनवरी
(C) 4 जनवरी
(D) 5 जनवरी

Ans - C. 4 जनवरी

Q. जनवरी 2026 में भारत ने किस देश को पीछे छोड़कर दुनिया का सबसे बड़ा चावल उत्पादक देश बन गया?

(A) वियतनाम
(B) थाईलैंड
(C) संयुक्त राज्य अमेरिका
(D) चीन

Ans - D. चीन

यदि आपको यह जानकारी पसंद आया हो तो लाइक, कमेंट, तथा शेयर करना ना भूले, साथ ही आप मुझे ऐसे ही और जानकारी प्राप्त करने के लिए फॉलो कर कर सकतें है। धन्यवाद Team SRC ❤️

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Post a Comment

0 Comments