Type Here to Get Search Results !

Facts About Dolphin in Hindi | जानिए डॉल्फिन के बारे में महत्पूर्ण रोचक तथ्य - Sagar Research Center

0
WhatsApp ChannelJoin Now
Telegram GroupJoin Now


हम सभी जानते है, डॉल्फ़िन स्मार्ट और मिलनसार जानवर हैं जो पॉड्स नामक समूहों में रहते हैं। डॉल्फिन अपने पॉड में अन्य डॉल्फ़िन के साथ खेलना और रहना पसंद करते हैं।


डॉल्फिन एक स्तनधारी जीव है जो मनुष्य की तरह सामाजिक जीवन जीती है, ये आपस में सीटी बजाकर बात करती हैं और इनकी यादाश्त भी तेज होती है।

डॉल्फिन के बारे में महत्पूर्ण रोचक तथ्य

Facts About Dolphin in Hindi : -

1. डॉल्फिन स्तनधारी और गर्म खून वाली प्रजाति है जो 1 से 6 साल में एक बच्चा पैदा करती है। यह अपने बच्चों को दूध पिलाती है।

2. इस पृथ्वी पर 42 तरह की डाल्फिंस पाई जाती हैं, ज्यादातर समय ये पानी में ही रहती हैं लेकिन सांस लेने के लिए पानी से ऊपर आती हैं।

3. डाल्फिंस समुद्री मछली, केकड़े, आक्टोपस खाती है। ये भोजन को चबाकर नहीं खाते बल्कि उसे निगल जाते हैं।

4. ORCA (KILLER WHALE) डाल्फिंस परिवार का सबसे बड़ा सदस्य है, इसकी लंबाई 10 मीटर और वजन 10 हजार किग्रा तक हो सकता है। ये डाल्फिंस तैरते हुए सो लेते हैं। किलर व्हेल को जब भूख लगती है तो यह अपने ही प्रजाति को खा लेती है। यह डाल्फिंस मछली, सील, छोटे व्हेल, आक्टोपस आदि खाते हैं।

5. वैसे तो डाल्फिंस की उम्र 20 साल होती है लेकिन किलर व्हेल 80 साल तक जीवित रह सकती है।

6. जैसे मनुष्य समुद्र से निकल कर पृथ्वी पर रहने लायक बना वैसे ही डाल्फिंस पृथ्वी से जाकर समुद्र में रहने लायक बन गई। इसे evolution कहा जाता है।

7. भारत में गंगा नदी में पाई जाने वाली डाल्फिंस का नाम " सूंस" है। भारत के गंगा और पाकिस्तान के सिंधु नदी में पाई जाने वाली डाल्फिंस नेत्रहीन होती हैं। नदियों के बढ़ते प्रदूषण के कारण यह अब विलुप्त हो रही है।

8. समुद्र में रहने वाला यह जीव व्हेल की तरह ही हमारे पर्यावरण को स्वच्छ रखने में मदद करता है।

9. डॉल्फ़िन को सबसे बुद्धिमान प्राणियों में से एक माना जाता है और डॉल्फ़िन मांसाहारी होती हैं। यहां तक कि डॉल्फ़िन एक आँख खोलकर सोती है। 

10. Seaworld की साइट के अनुसार नर डॉल्फ़िन को “Bulls” और मादा को “Cow” कहा जाता है। 

डॉल्फिन की कुछ अन्य मजेदार तथ्य जानिए : -

  • डॉल्फ़िन को सबसे बुद्धिमान प्राणियों में से एक माना जाता है
  • डॉल्फ़िन एक आँख खोलकर सोती है। 
  • किलर व्हेल, जिसे आमतौर पर ओर्का कहा जाता है यह डॉल्फ़िन की एक प्रजाति है।
  • डॉल्फ़िन की सबसे प्रचलित और प्रसिद्ध प्रजाति बॉटलनोज़ डॉल्फ़िन है। 
  • डॉल्फ़िन के समूह को स्कूल या पॉड कहा जाता है।
  • नदिओं में रहने वाली डॉल्फ़िन भारत, बांग्लादेश, नेपाल और पाकिस्तान में पाई जाती हैं। 
  • भारत का राष्ट्रीय जलीय जीव गंगा डॉल्फिन है। यह गंगा नदी की पवित्रता का प्रतिनिधित्व करता है। 
  • भारत सरकार ने डॉल्फ़िन को 5 अक्टूबर 2009 में भारत का राष्ट्रीय जलीय जीव घोषित कर दिया था। 
  • अमेज़न नदी में अमेज़न रिवर डॉल्फ़िन नामक प्रजाति पाई जाती है। 
  • डॉल्फ़िन अपने दाँतों का इस्तेमाल खाना चबाने के लिए नहीं बल्कि मछली को पकड़ने के लिए करती है ताकि वो उसे निगल सके। 
  • डॉल्फ़िन यहां तक कि इंसानों से 10 गुना ज्यादा सुन सकती है। 
  • डॉल्फ़िन पानी में केवल नमक का ही स्वाद ले सकती हैं। 
  • मजेदार बात यह है की डॉल्फ़िन सूंघ नहीं सकती।

इंसानो के दोस्त डॉल्फिन से जुड़े आश्चर्यजनक तथ्य यहाँ दिए गए हैं : -

  • दुनिया की सबसे छोटी डॉल्फ़िन का नाम Maui डॉल्फ़िन है, जो प्रतिदिन 8 घंटे सोती है। 
  • मजेदार बात यह है कि 2014 को पहली बार तुर्की के बीच पर 2 मुँह वाली डॉल्फ़िन देखी गई थी। 
  • डॉल्फ़िन अपनी त्वचा की उपरी परत को हर 2 घंटे में उतार देती है। 
  • डॉल्फ़िन के शरीर में लंग्स होते है, परंतु वे मछली की तरह पानी के भीतर सांस नहीं ले सकते क्योंकि उनमें गलफड़े नहीं होते। 
  • डॉल्फ़िन सांस लेने के लिए आम मछली की तरह गलफर का इस्तेमाल नही करती है बल्कि ब्लोहोल का इस्तेमाल करती है जो डॉल्फ़िन के सिर में होता है। 
  • मजेदार बात यह है कि डॉल्फ़िन एक दिन में 60 मील तक की दूरी तय कर सकती है। 
  • डाॅल्फिन की उम्र 15 साल होती है और कई प्रजातियाँ 50 साल तक भी जिंदा रहती है। 
  • मजेदार बात यह है कि जब डाॅल्फिन बहुत ज्यादा खुश होती है तब वो चिल्लाने लगती है।
  • डाॅल्फिन्स समुद्र का पानी नहीं पीती। वह अपने भोजन से पानी का उपयोग करके हाइड्रेट करती हैं। 
  • मजेदार बात यह है कि डॉल्फ़िन अपने आधे दिमाग के साथ ही सोती हैं। 
  • डॉल्फ़िन के 2 पेट होते हैं जिसमें एक का उपयोग भोजन के भंडारण के लिए किया जाता है और दूसरे का उपयोग पाचन के लिए किया जाता है।
  • मजेदार बात यह है कि डॉल्फ़िन पानी के अंदर 1,000 फीट तक डाइव लगा सकते हैं।
  • डॉल्फ़िन के अंदर तेजी से घाव ठीक होने वाले गुण के कारण, गहरे से गहरे घाव को भी कम समय में ठीक किया जा सकता है।

FAQs Facts About Dolphin in Hindi : - 


Q1. डॉल्फ़िन क्या है ? 
Ans - डॉल्फ़िन समुद्री स्तनधारी जीव है जो पानी के अंदर रहती है अमेज़न नदी के अमेज़न रिवर में डॉल्फ़िन नामक प्रजाति पाई जाती है। डॉल्फ़िन स्मार्ट और मिलनसार जानवर हैं जो पॉड्स नामक समूहों में रहते हैं। डॉल्फिन अपने पॉड में अन्य डॉल्फ़िन के साथ खेलना और रहना पसंद करते हैं।

Q2. डॉल्फिन मछली क्या खाती है?
Ans - डॉल्फ़िन विभिन्न प्रकार की मछलियाँ, स्क्विड, झींगा, जेलिफ़िश और ऑक्टोपस खाती हैं।

Q3. डॉल्फिन का दूसरा नाम क्या है?
Ans - डॉल्फिन का दूसरा नाम सूंस है जो समुद्री स्तनधारी जीव कहलाता हैं और तिमि तथा शिंशुमार के निकट संबंधी हैं।

Q4. डॉल्फिन की उम्र क्या होती है?
Ans - ऐसा माना जाता है कि मादा बॉटलनोज़ डॉल्फ़िन 60 वर्ष से अधिक जीवित रहती हैं और 48 वर्ष तक की डॉल्फ़िन बच्चों को जन्म दे चुकी हैं।

Q5. डॉल्फिन बुद्धिमान क्यों है?
Ans - व्हेल और डॉल्फ़िन के मस्तिष्क में विशेष मस्तिष्क कोशिकाएं होती हैं जिन्हें स्पिंडल न्यूरॉन्स कहा जाता है। ये पहचानने, याद रखने, तर्क करने, संचार करने, समझने, परिवर्तन को अपनाने, समस्या-समाधान और समझने जैसी उन्नत क्षमताओं से जुड़े हैं, इसलिए डॉल्फिन को बुद्धिमान कहा जाता है

Q6. डॉल्फिन रात में कैसे सोती है?
Ans - डॉल्फ़िन सोते समय केवल एक आँख बंद करती हैं, जब मस्तिष्क का दाहिना आधा हिस्सा सोता है तो बाईं आंख बंद हो जाती है, और इसके विपरीत। इस प्रकार की नींद को यूनिहेमिस्फेरिक नींद के रूप में जाना जाता है क्योंकि एक समय में मस्तिष्क का केवल एक गोलार्ध सोता है।

Q7. डॉल्फिन की 5 विशेषताएं क्या हैं?
Ans - डॉल्फ़िन की विशेषताएँ इस प्रकार है डॉल्फ़िन एक जलीय स्तनधारी हैं। इनका आकार 1.7-मीटर तक लंबा होता है। डॉल्फ़िन छोटे-दांतेदार सीतासियन हैं जिन्हें उनके घुमावदार मुंह से आसानी से पहचाना जा सकता है। अधिकांश डॉल्फ़िन समुद्री हैं और समुद्र तट के किनारे समुद्र या खारे पानी में रहती हैं लेकिन कुछ मीठे जल निकायों में रहती हैं।

Q8. डॉल्फिन की क्या खासियत है?
Ans - डॉल्फिन की एक बड़ी खासियत यह है कि यह कंपन वाली आवाज निकालती है जो किसी भी चीज से टकराकर वापस डॉल्फिन के पास आ जाती है। इससे डॉल्फिन को पता चल जाता है कि शिकार कितना बड़ा और कितने करीब है। डॉल्फिन आवाज और सीटियों के द्वारा एक दूसरे से बात करती हैं। यह 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तैर सकती है।

डोल्फिन के बारे में ये महत्पूर्ण तथ्य कैसा लगा आपको कॉमेंट करके जरुर बताए धन्यवाद। 

WhatsApp ChannelJoin Now
Telegram GroupJoin Now

Post a Comment

0 Comments