Type Here to Get Search Results !

National Parks in India: भारत के राष्ट्रीय उद्यानों की सूची यहां देखे - Sagar Research Center

0

राष्ट्रीय उद्यान: राष्ट्रीय उद्यान प्राकृतिक आवास प्रदान करके जानवरों के संरक्षण के लिए उपयुक्त स्थान के रूप में कार्य करते हैं।पशु, पक्षी एवं जानवरों की कई प्रजाति ऐसी है जो अब धरती से पूरी तरह से विलुप्त हो चुकी है। इन्हीं प्रजातियों को बचाने और इनका संरक्षण करने के लिए दुनिया भर में नेशनल पार्क तथा राष्ट्रीय उद्यान सरकारों के  द्वारा बनाए जाते हैं। जिससे विलुप्त हो रही प्रजातियों को बचाया जा सके।
National Parks in India:  भारत के राष्ट्रीय उद्यानों की सूची यहां देखे - Sagar Research Center

भारत में भी विलुप्त हो रही प्रजातियों को बचाने के लिए सरकार द्वारा कई राज्यों में नेशनल पार्क बनाए गए हैं। भारत में कुल मिलाकर 104 राष्ट्रीय उद्यान, 551 वन्यजीव अभयारण्य, 131 समुद्री संरक्षित क्षेत्र, 18 बायोस्फीयर रिजर्व, 88 संरक्षण रिजर्व और 127 सामुदायिक रिजर्व हैं। 

इसे भी पढ़े - Historical Places of India: भारत के ऐतिहासिक एवं दर्शनीय स्थल, यहां देखें लिस्ट

भारत का सबसे पुराना नेशनल पार्क कॉर्बेट नेशनल पार्क है जो 1936 में उत्तराखंड में बनाया गया था। इस आर्टिकल में हम आपको भारत में स्थित सभी नेशनल पार्क को कि राज्य के अनुसार सूची बताने वाले हैं जिसके बारे में आपको जरूर जाना चाहिए।

भारत के राष्ट्रीय उद्यान के बारे में : - 

राष्ट्रीय उद्यान क्या है?

उत्तर - कोई भी प्राकृतिक आवास जिसे किसी राज्य या केंद्र शासित प्रदेश की सरकार द्वारा प्राकृतिक पर्यावरण के संरक्षण के लिए अलग रखा जाता है, राष्ट्रीय उद्यान कहलाता है।

भारत में कितने नेशनल पार्क हैं 2024 में?

उत्तर - भारत में 106 राष्ट्रीय उद्यान हैं जो 44372.42 वर्ग किलोमीटर (भारत के कुल भौगोलिक क्षेत्र का 1.35%) क्षेत्र में फैले हैं और 565 वन्यजीव अभयारण्य 122560.85 वर्ग किलोमीटर (भारत के कुल भौगोलिक क्षेत्र का 3.373%) में फैले हैं।

इसे भी पढ़े - Famous Books and their Authors: प्रसिद्ध पुस्तकें और उनके लेखकों के नाम 

भारत का पहला राष्ट्रीय उद्यान कहाँ है?

उत्तर - भारत में पहला राष्ट्रीय उद्यान 1936 में हैली के नाम से स्थापित किया गया था। जिसे अब जिम कार्बेट नेशनल पार्क के नाम से जाना जाता है। ये पार्क उत्तराखंड में है।

भारत में राष्ट्रीय उद्यानों की सूची : - 

National Parks in India:  भारत के राष्ट्रीय उद्यानों की सूची यहां देखे - Sagar Research Center

असम (Assam)

1. मानस राष्ट्रीय पार्क 

2. काजीरंगा राष्ट्रीय पार्क 

3. नामेरी राष्ट्रीय पार्क

4. ओरांग पार्क 

5. डिब्रूगढ़ शेखोवाल राष्ट्रीय पार्क

6.दिहांग पटकई राष्ट्रीय पार्क

7.रायमोना नेशनल पार्क


आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh)

1. कसरू ब्रह्मानंदा रेड्डी नेशनल पार्क 

2. इन्दिरा गाँधी प्राणी विज्ञान पार्क 

3. मरूगवामी नेशनल पार्क 

4. श्री वेंकटेश्वरम राष्ट्रीय पार्क

5. कावला राष्ट्रीय पार्क

6. नागार्जुन सागर राष्ट्रीय पार्क

7. नेलापत्तु पक्षी राष्ट्रीय पार्क


अरुणाचल प्रदेश 

1. नामदफा राष्ट्रीय पार्क


ओडिसा

 1. भीतरगनिका राष्ट्रीय पार्क 

2. सिंमली राष्ट्रीय पार्क 

3. नन्दनकानन राष्ट्रीय चिड़ीयाघर 

4. चिल्का झील अभयारण्य


बिहार 

1. वाल्मिकी नेशनल पार्क 

2. विक्रमसिला गंगटिक डॉल्फिन सैंचुरी 

3. कंवर लेक बर्ड सैंचुरी


राजस्थान 

1. केवला देवी राष्ट्रीय उद्यान 

2. रणथ्मभोर राष्ट्रीय पार्क 

3. सरिस्का राष्ट्रीय उद्यान 

4. डैजर्ट राष्ट्रीय पार्क

5. दर्रा राष्ट्रीय पार्क

6. घना पक्षी राष्ट्रीय पार्क

7. केवला देवी राष्ट्रीय पार्क

8. ताल छापर अभ्यारण्य 

9. माउंट आबू वाईल्ड लाइफ सैंचुरी


मध्य प्रदेश 

1. कान्हा राष्ट्रीय पार्क 

2. पेंच राष्ट्रीय पार्क 

3. पन्ना राष्ट्रीय पार्क 

4. सतपुड़ा राष्ट्रीय पार्क 

5. वन विहार पार्क 

6. रुद्र सागर झील राष्ट्रीय पार्क 

7. बांधवगढ नेशनल पार्क 

8. संजय नेशनल पार्क 

9. माधव राष्ट्रीय पार्क

10. कुनो नेशनल पार्क 

11. माण्डला प्लांट फौसिल राष्ट्रीय पार्क


हरियाणा 

1. सुलतानपुर राष्ट्रीय पार्क 

2. कलेशर राष्ट्रीय पार्क


उत्तर प्रदेश

  1. दुधवा राष्ट्रीय पार्क 

2. चन्द्रप्रभा वन्यजीव विहार


झारखंड

1. बेतला राष्ट्रीय पार्क 

2. हजारीबाग राष्ट्रीय पार्क

3. धीमा राष्ट्रीय पार्क


मणिपुर 

1. कीबुल लामजाओ नेशनल पार्क

2. सिरोही राष्ट्रीय पार्क


सिक्किम

1. कंचनजंगा राष्ट्रीय पार्क


त्रिपुरा 

1. क्लाउडेड राष्ट्रीय पार्क


तमिलनाडु 

1. गल्फ आफ मनार राष्ट्रीय पार्क 

2. इन्दिरा गांधी ( अन्नामलाई ) राष्ट्रीय पार्क

3. प्लानी हिल्स राष्ट्रीय पार्क

4. मुकुरूथी नेशनल पार्क 

5. गुनीडे नेशनल पार्क


मिजोरम 

1. माउन्टेन राष्ट्रीय पार्क 

2. मुरलेन राष्ट्रीय पार्क 

3. फांगपुई नेशनल पार्क 

4. डाम्फा अभ्यारण्य


जम्मू-कश्मीर 

1. दाचीग्राम राष्ट्रीय पार्क 

2. सलीम अली राष्ट्रीय पार्क 

3. किस्तवाड़ राष्ट्रीय पार्क

4. जैव मण्डल रीजर्व , श्रीनगर


लद्दाख

1.हेमिस राष्ट्रीय पार्क (सबसे बड़ा)


महाराष्ट्र 

1. बोरीवली ( संजय गांधी ) राष्ट्रीय पार्क 

2. चांदोली राष्ट्रीय पार्क 

3. तबोड़ा राष्ट्रीय पार्क

4. गुग्गामल राष्ट्रीय पार्क

5. नवागांव राष्ट्रीय पार्क

6. तन्सा नेशनल पार्क, थाणे 

7. मेलघाट राष्ट्रिय अभ्यारण्य


हिमाचल प्रदेश 

1. पिन वैली पार्क 

2. ग्रेट हिमालय राष्ट्रीय पार्क 

3. रोहल्ला राष्ट्रीय पार्क 

4. खीरगंगा नेशनल पार्क

5. सीमलबरा राष्ट्रीय पार्क


गुजरात 

1. गिर राष्ट्रीय पार्क 

2. मरीन राष्ट्रीय पार्क 

3. ब्लेक बुक राष्ट्रीय पार्क 

4. गल्फ आफ कच्छ 


उत्तराखण्ड 

1. जिम कार्बेट राष्ट्रीय पार्क 

2. फूलों की घाटी राष्ट्रीय पार्क 

3. नन्दा देवी राष्ट्रीय पार्क 

4. राजाजी नेशनल पार्क 

5. गोविन्द पासू विहार नेशनल पार्क 

6. गंगोत्री राष्ट्रीय पार्क


छत्तीसगढ 

1. कांगेर घाटी ( कांगेर वैली ) राष्ट्रीय पार्क 

2. इन्द्रावती राष्ट्रीय पार्क 

3. गुरू घासीदास ( संजय ) राष्ट्रीय उद्यान


केरल 

1. साइलेंट वैली राष्ट्रीय पार्क 

2. पेरियार नेशनल पार्क 

3. मैथीकेतन नेशनल पार्क 

4. अन्नामुदाई नेशनल पार्क 

5. एर्नाकुलम नेशनल पार्क


कर्नाटक 

1. बांदीपुर राष्ट्रीय पार्क 

2. नागरहोल ( राजीव गांधी ) राष्ट्रीय उद्यान 

3. अंसी राष्ट्रीय पार्क

4. बनेरघाटला नेशनल पार्क 

5. कुडूरमुख नेशनल पार्क 

6. तुंगभद्रा राष्ट्रीय पार्क


पंजाब 

1. हरिकै वैटलैण्ड नेशनल पार्क


तेलंगाना 

1. महावीर हरीना वनस्थली नेशनल पार्क 

2. किन्नरसानी अभ्यारण्य


गोआ 

1. सलीम अली बर्ड सैंचुरी 

2. नेत्रावली वन्यजीव पार्क 

3. चौरा राष्ट्रीय पार्क

4. भगवान महावीर नेशनल पार्क


पश्चिम बंगाल 

1. सुन्दरवन राष्ट्रीय पार्क

2. बुक्सा राष्ट्रीय पार्क

3. जलधपारा राष्ट्रीय पार्क

4. गोरूवारा राष्ट्रीय पार्क

5. सिंघालिला राष्ट्रीय पार्क

6. नियोरा वैली नेशनल पार्क

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

Q. भारत में कितने राष्ट्रीय उद्यान हैं?

उत्तर - भारत में कुल 106 राष्ट्रीय उद्यान हैं।


Q. भारत का सबसे पुराना राष्ट्रीय उद्यान कौन सा है?

उत्तर - जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क भारत का सबसे पुराना नेशनल पार्क है। यह उत्तराखंड में स्थित है और इसकी स्थापना 1936 में हुई थी।


Q. देश का एकमात्र तैरता हुआ राष्ट्रीय उद्यान कौन सा है और यह कहां स्थित है?

उत्तर - केइबुल लामजाओ राष्ट्रीय उद्यान भारत के मणिपुर राज्य के बिष्णुपुर जिले में स्थित एक राष्ट्रीय उद्यान है। यह दुनिया का एकमात्र तैरता हुआ राष्ट्रीय उद्यान है।


Q. भारत का पहला समुद्री राष्ट्रीय उद्यान कौन सा था?

उत्तर - पहला समुद्री राष्ट्रीय उद्यान कच्छ की खाड़ी में स्थित है और 1982 में बनाया गया था।


Q. भारत का सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान कौन सा है?

उत्तर - लद्दाख स्थित हेमिस राष्ट्रीय उद्यान भारत का सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान है।


Q. भारत का सबसे छोटा नेशनल पार्क कौन सा है?

उत्तर - अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में स्थित साउथ बटन द्वीप राष्ट्रीय उद्यान सबसे छोटा है, जो केवल 5 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है।


Q. विश्व का सबसे बड़ा पार्क कौन सा है?

उत्तर - पूर्वोत्तर ग्रीनलैंड नेशनल पार्क विश्व का सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान और सबसे बड़ा संरक्षित भूमि क्षेत्र है। यह 1974 में स्थापित किया गया था और यह ग्रीनलैंड के आंतरिक और उत्तर-पूर्वी तट के 972,000 किमी2 (375,000 वर्ग मील) की रक्षा करता है।


Q. पूरी दुनिया में कितने नेशनल पार्क हैं?

उत्तर - आईयूसीएन के अनुसार, 2006 में दुनिया भर में 6,555 राष्ट्रीय उद्यान इसके मानदंडों को पूरा करते थे।


Q. विश्व का सबसे छोटा राष्ट्रीय उद्यान कहां है?

उत्तर - हिंद महासागर के झिलमिलाते पानी में बसा मोयेन द्वीप सेशेल्स द्वीपसमूह का एक छिपा हुआ रत्न है। मात्र 9.9 हेक्टेयर में फैला यह द्वीप दुनिया के सबसे छोटे राष्ट्रीय उद्यान का खिताब रखता है।

यदि आपको यह जानकारी पसंद आया हो तो लाइक, कमेंट, तथा शेयर करना ना भूले, साथ ही आप मुझे ऐसे ही और जानकारी प्राप्त करने के लिए फॉलो कर कर सकतें है। धन्यवाद Team SRC ❤️

Post a Comment

0 Comments