Type Here to Get Search Results !

बिहार के प्रमुख बाँध / नदी घाटी परियोजनाओं की जानकारी हिंदी में | Major Dams / River Valleys - Sagar Research Center

0
WhatsApp ChannelJoin Now
Telegram GroupJoin Now

बिहार के प्रमुख नदी घाटी परियोजनाएं : - नदी / घाटी योजना का प्राथमिक उद्देश्य होता है, किसी नदीघाटी के अंतर्गत जल और थल का मानवहितार्थ पूर्ण उपयोग हो।

नदियों की घाटियो पर बड़े - बड़े बाँध बनाकर ऊर्जा, सिंचाई, पर्यटन स्थलों की सुविधाएं प्राप्त की जातीं हैं।

बिहार के प्रमुख बाँध / नदी घाटी परियोजनाओं की जानकारी हिंदी में | Major Dams / River Valleys

किसी नदी घाटी की योजना के सफलीभूत होने के लिए आवश्यक यह होता है कि संपूर्ण विकासकार्य प्रशासन की दृष्टि से एक ही सूत्र में बँधे हों।

बिहार के प्रमुख नदी घाटी परियोजनाएं (Major Dams / River Valley Projects of Bihar) : -  
  • कोसी परियोजना (Kosi Project) : - 

कोसी परियोजना बिहार की प्रमुख नदी घाटी परियोजना है जो कोसी नदी पर बनी है कोसी परियोजना की स्थापना 1953 में की गई थी जो 1965 बनकर तैयार हुई

  • गंडक परियोजना (Gandak Project) : - 

गंडक परियोजना भारत और नेपाल की संयुक्त परियोजना है इस परियोजना के लिए भारत तथा नेपाल के बीच दिसंबर 1959 में समझौता हुआ, और 1960 में बाँध निर्माण का कार्य प्रारंभ किया गया इस परियोजना से लाभांवित राज्य बिहार, उत्तर प्रदेश और नेपाल देश है


बिहार के प्रमुख बाँध (Major Dams of Bihar) : -

बाँध का नाम किस नदी पर स्थित है
अजन बाँध अजन नदी
बदुआ बाँध बदुआ नदी
बरनार बाँध जमुई नदी
भास्कुंड बाँध बास्कुंड नदी
बिलासी बाँध बिलासी नदी
चन्दन बाँध चन्दन नदी
दुर्गावती बाँध दुर्गावती नदी
गायघाट बाँध मुंगेर नदी
जोब बाँध जेऊबी नदी
खड़कपुर झील बाँध मान नदी
मोरवी बाँध मोरवी नदी
नागी बाँध नागी नदी
नकटी बाँध नकटी नदी
ओरहनी बाँध ओरहनी नदी
फुलवरिया बाँध तिलैया नदी
सिन्धवारनी बाँध मान नदी
श्रीखंडी बाँध श्रीखंडी नदी
 
बिहार में बहने वाली प्रमुख नदियाँ (Major rivers flowing in Bihar) : -

बिहार (Bihar) में बहने वाली प्रमुख नदियों में गंगा, सोन, गंडक , कोसी , घागरा ,सरयू , महानंदा, बागमती, अजय, सकरी आदि प्रमुख है जिनके बारे में विस्तृत जानकारी निम्नलिखित दी गयी है

  • गंगा नदी (Ganga River) : -

1.  गंगा नदी  भागीरथी के नाम से उत्तराखंड में स्थित गंगोत्राी हिमनद निकलती है। देवप्रयाग में भागीरथी व अलकनंदा के संगम के बाद इसे गंगा के नाम से जाना जाता है

2.  गंगा  नदी चौसा (बक्सर) के समीप बिहार में प्रवेश करती है   बिहार में इस नदी की लंबाई लगभग 445 किलोमीटर है, और भारत में इसकी कुल लंबाई लगभग 2525 किलोमीटर है


3.  बिहार में गंगा की सहायक नदियाँ निम्नलिखित है
(i) उत्तर की ओर मिलने वाली प्रमुख नदियां :-  घाघरा  ,बागमती, कमला बलान,गंडक , बूढ़ी गंडक, महानंदा

(ii) दक्षिण की ओर से मिलने वाली प्रमुख नदियां :- सोन, कर्मनाशा , पुनपुन ,घघर , फल्गु, क्यूल

  • सोन नदी (Son River) : - 

(i)  सोन नदी का उद्गम अमरकण्टक (मध्य प्रदेश) से होता है।

(ii) यह रोहतास जिले से बिहार में प्रवेश करती है तथा पटना के समीप गंगा नदी में दाहिनी ओर से  मिलती है

(iii)  गोपद, कन्हर, उत्तरी कोयल तथा रिहन्द इसकी प्रमुख सहायक नदियाँ हैं।

  • गंडक नदी (Gandak River) : - 

(i)  गंडक नदी नेपाल में अन्नपूर्णा पर्वत  से निकलती है और बिहार राज्य में हाजीपुर के पास गंगा नदी में मिल  जाती है

(ii)  गंडक नदी की कुल लंबाई 307 किलोमीटर है, बिहार में इसकी लंबाई 120 किलोमीटर है।

  • कोसी नदी (Kosi River) : - 

(i) कोसी नदी गोसाई नाथ नेपाल से निकलती है और बिहार के कुर्सेला नामक स्थान में गंगा से मिल जाती है

(ii) कोसी नदी को नेपाल में सप्त कौशिक के नाम से जाना जाता है

(iii) यह नदी अपना मार्ग बदलने के लिये प्रसिद्ध है। इस नदी में प्रतिवर्ष आने वाली भीषण बाढ़ के कारण इसे ‘बिहार का शोक’ कहा जाता है।

(iv) कोसी नदी की कुल लम्बाई 720 किमी है

  • घाघरा (सरयू) नदी (Ghaghra River) : - 

(i) घाघरा नदी तिब्बत के पठार पर मानसरोवर झील के पास स्थित मापचोचुंग हिमनद से निकलती है और बिहार में  छपरा के निकट गंगा में मिल जाती है

(ii) घाघरा नदी को सरयू तथा करनाली के नाम से भी जाना जाता है

(iii) बिहार में इस नदी की लम्बाई 83  किमी तथा कुल लम्बाई 1180 किमी है

  • कर्मनाशा नदी (Karmnasha River) : - 

(i) यह नदी कैमूर जिले  के अखाड़ा व भगवानपुर स्थित कैमूर की पहाड़ी से निकलती है और चौसा के समीप गंगा नदी में मिल जाती है

  • महानंदा नदी (Mahananda River) : - 

(ii) महानंदा नदी दार्जिलिंग (पश्चिम बंगाल) स्थित  मकलदिया राम पहाड़ी से निकलती है और बिहार के कटिहार में गंगा नदी से मिल जाती है

(iii) इस नदी की कुल लम्बाई 307 किमी है

  • बागमती नदी (Bagmati River) : - 

(i) बागमती नदी नेपाल में स्थित हिमालय की महाभारत श्रेणियों से निकलती है

बिहार में नदियों के किनारे बसे प्रमुख शहर : -

बिहार में बहने वाली प्रमुख नदियों में गंगा, सोन, गंडक , कोसी , घागरा ,सरयू , महानंदा, बागमती, अजय, सकरी आदि प्रमुख है इन नदियीं के तट पर अनेक छोटे बड़े शहर स्थित है जिनमे से कुछ प्रमुख निम्नलिखित है

शहर नदी का नाम
पटना गंगा नदी
बक्सर गंगा नदी
मोकामा गंगा नदी
भागलपुर गंगा नदी
मुंगेर गंगा नदी
हाजीपुर गंडक नदी
सोनपुर गंडक नदी
मुजफ्फरपुर गंडक नदी
गया फल्गु नदी

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल : - 

1. बिहार की पवित्र नदी कौन है?
Ans - बिहार की पवित्र नदी फल्गु नदी है जो 135 किलोमीटर में फैली हुई है। बौद्धों और हिंदुओं के लिए यह नदी पवित्र है। फल्गु नदी के तट पर विष्णुपद मंदिर के नाम से एक बहुत प्रसिद्ध मंदिर है।

2. बिहार का शोक नदी कौन सी  है?
Ans - कोसी नदी को बिहार का शोक माना जाता है,क्योंकि इस में आने वाली बाढ़ बिहार में तबाही का कारण बनती है

3. बिहार की प्रमुख नदी घाटी परियोजना कौन सी है?
Ans - बिहार की प्रमुख नदी घाटी परियोजन : कोसी परियोजना है 

4. बिहार से कितनी नदी गुजरती है?
Ans - बिहार राज्य में लगभग एक दर्जन नदियाँ बहती हैं, जो इसे जल समृद्ध राज्यों में से एक बनाती है।

5. बिहार की सबसे लंबी नदी कौन सी है?
Ans - बिहार की सबसे लंबी नदी कहे जाने वाली गंगा नदी बिहार के अलग-अलग जिलों में प्रवाहित होती है। इसमें प्रमुख जिलों की बात करें, तो भोजपुर, पटना, बक्सर, समस्तीपुर, वैशाली, खगड़िया, बेगूसराय, भागलपुर, मुंगेर और कटिहार आदि जिले हैं।

6. बिहार का सबसे छोटा नदी कौन है?
Ans - बिहार का सबसे छोटा नदी बागमती नदी है, जो नेपाल और भारत में बहने वाली एक नदी है। यह नदी भारत में सिर्फ बिहार में बहती है।

7. सीता माता ने किस नदी को श्राप दिया था?
Ans - जब भगवान श्री राम और लक्ष्मण वापस आए और श्राद्ध के बारे में पूछा तो फल्गु नदी ने उनके गुस्से से बचने के लिए झूठ बोल दिया। कहते हैं कि तब माता सीता ने गुस्से में आकर फल्‍गु नदी को श्राप दे दिया। इसी श्राप के कारण यह नदी तब से धरती के अंदर ही बहती आ रही है। इस कारण फल्‍गु को भू-सलिला भी कहा जाता है।

यदि आपको यह जानकारी पसंद आया हो तो इसे शेयर करना ना भूले, साथ ही आप मुझे ऐसे ही और जानकारी प्राप्त करने के लिए फॉलो कर कर सकतें है। धन्यवाद
WhatsApp ChannelJoin Now
Telegram GroupJoin Now

Post a Comment

0 Comments