Type Here to Get Search Results !

What is Science in Hindi | विज्ञान किसे कहते हैं ? परिभाषा सहित इसके प्रकार हिंदी में - Sagar Research Center

0
WhatsApp ChannelJoin Now
Telegram GroupJoin Now

जय हिन्द दोस्तों आप सभी लोगों का हमारे ऑफिशियल वेबसाइट sagarresearchcenter.com  में स्वागत है। दोस्तों आज के इस एक नए आर्टिकल में हम लोग बहुत ही महत्वपूर्ण विषय के बारे में जानकारी प्राप्त करने वाले हैं।

इस आर्टिकल में हमलोग जानने वाले है - 'विज्ञान (Science)' किसे कहते हैं, विज्ञान के प्रकार और परिभाषा एवं विज्ञान की शाखाएं आदि के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त करेंगे।

What is Science in Hindi : - विज्ञान शब्द "वि"+"ज्ञान" से मिलकर बना है जिसका अर्थ होता है विशेष ज्ञान

दुसरे शब्दों में : - वस्तुओं के व्यवस्थित ज्ञान को ही विज्ञान कहा जाता है, विज्ञान का अर्थ किसी भी चीज को जानना या ज्ञान होता है। 

विज्ञान शब्द की उत्पत्ति लैटिन भाषा के शब्द Skientia से हुई है।

 परिभाषा : - किसी भी वस्तु के बारे में जानकारी ग्रहण करके उसे सही तरीकों से लागू करना एवं किसी भी वस्तु का सही अवलोकन एवं उसका विश्लेषण करना ही विज्ञान कहलाता है।

विज्ञान की शाखा को मुख्यतः तीन भागों में विभाजित किया गया है -

(1)  भौतिक विज्ञान (Physics)

(2)   रसायन विज्ञान (Chemistry)

(3)  जीव विज्ञान (Biology)

* भौतिक विज्ञान (Physics) : - 

(1)  भौतिक विज्ञान (Physics) किसे कहते हैं ?: - भौतिक विज्ञान, विज्ञान की वह शाखा है जिसमें हम वस्तु के भौतिक अवस्था के बारे में अध्ययन करते हैं, भौतिक विज्ञान कहलाता है।

जैसे – प्रकाश, यांत्रिकी, ऊष्मा, ध्वनि, बिजली, चुम्बकत्व आदि।

"सर आइजैक न्यूटन" को भौतिक विज्ञान के जनक कहा जाता है, हालांकि “भौतिक के पिता” शीर्षक केवल आप एक इंसान को नहीं दे सकते हैं, इनके अलावा गैलीलियो गैलीली और अल्बर्ट आइंस्टीन को भी इसके जनक के रूप में देखा जाता है

  • सर आइजैक न्यूटन (1643-1727) : - 

सर आइजैक न्यूटन को वैज्ञानिक क्रांति में एक प्रमुख चरित्र के रूप में देखा जा सकता है जिन्होंने भौतिक विज्ञान में अपने खोज से पूरा विज्ञान हिला कर रख दिया

न्यूटन द्वारा किए गए कुछ प्रमुख खोजें : - 

  1. गति के नियम (Law of Motion)
  2. गुरुत्वाकर्षण का नियम (The Law of Gravitation)
  3. पृथ्वी का आकार (Shape of the Earth)
  4. प्रकाशिकी (Optics)
  5. द्विपद प्रमेय (Binomial Theorem)
  6. गणना (Calculus)

  • गैलीलियो गैलीली (1564-1642) : - 

गैलीलियो गैलीली को खगोल विज्ञान में उनके योगदान के लिए जाना जाता है जिन्होंने भौतिकी और खगोल विज्ञान में बहुत से खोजें की है

गैलीलियो गैलीली की प्रमुख खोजें : - 

  1.  पेंडुलम का सिद्धांत (The Principle of the Pendulum)
  2. गिरने का नियम (The Law of Falling Bodies)
  3. पृथ्वी की कक्षा (Earth’s Orbit)
  4. शुक्र के चरणों (चंद्रमा के चरणों के समान) है
  5. बृहस्पति के 4 सबसे बड़े सैटेलाईट की खोज
  6. मिल्कीवे (Milky-way) के सितारे
  7. पहली पेंडुलम घड़ी (The first pendulum clock)
  8. चंद्रमा पर क्रेटर और पहाड़ (Craters and mountains on the Moon)
  9. प्राकृतिक कानून का गणितीय प्रतिमान (Mathematical Paradigm of Natural Law)

  • अल्बर्ट आइंस्टीन (1879-1955) : - 

"अल्बर्ट आइंस्टीन" को गणित और आधुनिक भौतिकी में योगदान के लिए जाना जाता है. इनके बारे में ऐसा कहा जाता है कि यह अपने जमाने में सबसे अधिक मस्तिष्क का इस्तेमाल किए थे

आइंस्टीन की प्रमुख खोजें : - 

  1. सापेक्षता का सामान्य सिद्धांत (Theory of Relativity)
  2. द्रव्यमान-ऊर्जा समतुल्य सूत्र (E =mc2)
  3. फोटोइलेक्ट्रिक प्रभाव (Photoelectric Effect)
  4. अवोगाद्रो का नंबर (Avogadro’s Number)
  5. बोस-आइंस्टीन कंडेनसेट (Bose-Einstein Condensate)
  6. तरंग-कण द्वैत (Wave-Particle Duality)
  7. क्वांटम सिद्धांत का प्रकाश (Quantum Theory of Light)
* रसायन विज्ञान (Chemistry) : - 


(2). रसायन विज्ञान (Chemistry) किसे कहते हैं: - रसायन विज्ञान, विज्ञान की वह शाखा जिसके अंतर्गत पदार्थ के भौतिक एवं रासायनिक गुण, पदार्थ की संरचना, उसके गुणों तथा परिवर्तनों के बारे में अध्ययन किया जाता है, रसायन विज्ञान कहलाता है।

जैसे – परमाणु संरचना, लवण, क्षार, अम्ल, विलियन, धातुए, अधातुए, गैस, सल्फर, ऑक्सीजन आदि।
  • रसायन शब्द की उत्पत्ति "रस+आयन" से हुआ है। जिसका मतलब रसों (द्रवों) का अध्ययन होता है। 
  • रसायन शास्त्र में पदार्थों के परमाणुओं, अणुओं, क्रिस्टलों (रवों) और रासायनिक प्रक्रिया के दौरान मुक्त या प्रयुक्त हुई ऊर्जा का भी अध्ययन किया जाता है।
  • रसायन शास्त्र में तत्वों और यौगिकों की रचना-संरचनाओं के गुणों के साथ उनमें होने वाले परिवर्तनों का भी अध्ययन किया जाता है।
  • रसायन विज्ञान में पदार्थों का संघटन, परमाणु या उप-परमाण्विक कणों जैसे इलेक्ट्रॉन, प्रोटॉन और न्यूट्रॉन से होता है।
  • रसायन शास्त्र का खोज आदि काल में जब सर्वप्रथम आग का खोज हुआ था उसी समय से माना जाता है। 
  • रसायन विज्ञान का जनक "एंटोनी लेवोजियर" को माना जाता है।
रसायन विज्ञान को निम्नलिखित भागों में विभाजित किया गया है : - 

(1) अकार्बनिक रसायन (Inorganic Chemistry)
(2) कार्बनिक रसायन विज्ञान (Organic Chemistry)
(3) भौतिक रसायन विज्ञान (Physical Chemistry)
(4) विश्लेषणात्मक रसायन शास्त्र (Analytical Chemistry)
(5) बायोकैमिस्ट्री (Biochemistry)
(6) पर्यावरण रसायन विज्ञान (Environmental Chemistry)
(7) सामग्री रसायन विज्ञान (Materials Chemistry)
(8) परमाणु रसायन विज्ञान (Nuclear Chemistry)
(9) औषधीय रसायन विज्ञान (Medicinal Chemistry)

(1). अकार्बनिक रसायन (Inorganic Chemistry) : - अकार्बनिक रसायन, रसायन शास्त्र की वह शाखा है, जिसमें पदार्थों के गुणों, संरचना, व्यवहार और Reactions के बारे में अध्ययन किया जाता है
  •  अकार्बनिक रसायन, ऐसे रासायनिक यौगिक हैं जिनमें कार्बन-हाइड्रोजन बंधन नहीं होता है
जैसे – धातु (Metals), खनिज (Minerals) और गैस (Gases)
  • अकार्बनिक रसायन विज्ञान सामग्री, उत्प्रेरक और अन्य उत्पादों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है जो ऊर्जा, इलेक्ट्रॉनिक्स और चिकित्सा जैसे क्षेत्रों में उपयोग किए जाते हैं।
(2). कार्बनिक रसायन विज्ञान (Organic Chemistry) : - कार्बनिक रसायन,रसायन विज्ञान की वह शाखा है जिसमें कार्बन परमाणुओं (carbon atoms) और अन्य तत्वों (elements),के बारे में अध्ययन किया जाता है

जैसे – हाइड्रोजन (hydrogen), नाइट्रोजन (Nitrogen) और ऑक्सीजन (oxygen) वाले अणुओं (molecules) की संरचना, संरचना, गुणों (Properties) और Reactions.
  • कार्बनिक रसायन चिकित्सा, कृषि और Materials Science सहित विभिन्न क्षेत्रों में लागू होता है।
(3). भौतिक रसायन विज्ञान (Physical Chemistry) : - भौतिक रसायन विज्ञान, रसायन विज्ञान की वह शाखा है जिसमे भौतिक रसायन रासायनिक अभिक्रियाओं (Chemical Reactions) और प्रक्रियाओं (Processes) को नियंत्रित करने वाले भौतिक गुणों और सिद्धांतों के बारे में अध्ययन किया जाता है

जैसे – भौतिक रसायनज्ञ Thermodynamics, Kinetics, Quantum Mechanics और Statistical Mechanics विषयों का अध्ययन करते हैं
  • Physical Chemistry में यह समझाया जाता है कि रासायनिक अभिक्रियाएं (Chemical Reactions) कैसे होती हैं और Chemical Systems में ऊर्जा कैसे परिवर्तित होती है।

(4). विश्लेषणात्मक रसायन शास्त्र (Analytical Chemistry) : - Analytical Chemistry पदार्थ की संरचना (Composition of matter) को पहचानने और मापने के लिए रासायनिक विधियों का उपयोग करती है।

(5). बायोकैमिस्ट्री (Biochemistry) : - बायोकैमिस्ट्री विज्ञान में जीवित जीवों में होने वाली रासायनिक अभिक्रियाओं (Chemical Reactions) का अध्ययन किया जाता है, जिसमें चयापचय पथ (Metabolic Pathways) और जैविक (Biological) अणुओं (molecules) की संरचना और कार्य शामिल होते हैं।

(6). पर्यावरण रसायन विज्ञान (Environmental Chemistry) : - पर्यावरण रसायन विज्ञान में  प्रदूषण और पर्यावरणीय प्रभाव सहित पर्यावरण में रासायनिक प्रजातियों के व्यवहार का अध्ययन करता है

(7). सामग्री रसायन विज्ञान (Materials Chemistry) : - सामग्री रसायन विज्ञान में पॉलिमर (Polymers) और Advanced Materials सहित नई सामग्री के संश्लेषण (synthesis), लक्षण वर्णन (characterization) और गुणों का अध्ययन होता है।

(8). परमाणु रसायन विज्ञान (Nuclear Chemistry) : - परमाणु रसायन विज्ञान परमाणु नाभिक (atomic nuclei) के व्यवहार और परमाणु अभिक्रियाओं (nuclear reactions) के दौरान होने वाले परिवर्तनों का अध्ययन होता है।

(9). औषधीय रसायन विज्ञान (Medicinal Chemistry) : - औषधीय रसायन विज्ञान, नई दवाओं और दवाओं को डिजाइन और संश्लेषित (Synthesize) करने के लिए रासायनिक सिद्धांतों का उपयोग करता है।


* जीव विज्ञान (Biology) : - 

(3). जीव विज्ञान (Biology) किसे कहते हैं: - जीव विज्ञान, विज्ञान की वह शाखा है, जिसके अंतर्गत जीवो का अध्ययन तथा उनके कार्यों और उनके वर्गीकरण का अध्ययन या उनके विकास का अध्ययन किया जाता है, जीव विज्ञान कहलाता है।

जैसे – जंतु जगत का वर्गीकरण, वनस्पति शास्त्र,वनस्पति विज्ञान, जैव विकास, मानव शरीर के तंत्र, मानव रोग,कोशिका, आनुवंशिकी और विज्ञान की कुछ प्रमुख शाखाएं आदि।

‘जीव विज्ञान’ शब्द ग्रीक भाषा के ‘Biology‘ शब्द का हिन्दी रूपान्तरण है। 

"Biology" ग्रीक भाषा के दो शब्दों Bios तथा Logos से बना है, जिसमें Bios का अर्थ है- Life (जीवन) तथा Logos का अर्थ Study (अध्ययन) होता है

"जीव विज्ञान" का जनक अरस्तू को माना जाता है। – जिसे  Father Of Biology भी कहते है

"जीव विज्ञान" शब्द को 1802 ई. में लैमार्क और ट्रेविरेनस ने दिया, तथा वनस्पति विज्ञान का जनक थियोफ्रेस्टस को माना जाता है।
  • विलियम ववेल ने पहली बार  जीव विज्ञान की खोज 19 वी सदी के 1883 में किया गया था।
जीव विज्ञान को दो भागों में विभाजित किया गया है : -

(1) जंतु विज्ञान (Zoology)
(2) वनस्पति विज्ञान (Botany)

(1) जंतु विज्ञान (Zoology) : - जंतु विज्ञान, जीव विज्ञान का वह भाग है जिसमे जीव जन्तु जानवरों और उनके जीवन के शारीरिक विकाश से और वर्गीकरण के बारे में अध्ययन किया जाता है, उसे जन्तु विज्ञान कहते हैं। 

जैसे – सभी जीव, जंतु एवं जानवर 


जन्तु विज्ञान ग्रीक भाषा के Zoology शब्द का हिन्दी रूपान्तरण है। Zoology दो शब्दों Zoon तथा Logos से बना है, जिसमें Zoon का अर्थ है ’जन्तु तथा Logos का अर्थ है अध्ययन। अर्थात् Zoology शब्द का अर्थ है - ‘जन्तु जगत का अध्ययन’

अरस्तू ( Aristotle ) प्रथम ऐसे महान व्यक्ति थे, जिन्होंने "जन्तु इतिहास" (Historia Animalium) नामक पुस्तक लिखी, जिसमें उन्होंने जन्तुओं की रचना, स्वभाव, जनन आदि के बारे में वर्णन किया तथा जन्तुओं का वर्गीकरण भी किया। इसलिए अरस्तू को ‘जन्तु विज्ञान का पिता‘ ( Father Of Zoology ) कहा जाता है।

स्वीडिश वैज्ञानिक - ‘कैरोलस लीनियस’ (Carolus Linnaeus) ने द्वि-नाम-पद्यति (Binomial Nomenclature) को जन्म दिया तथा अपनी पुस्तक- ‘सिस्टिमा नेचुरी’ (Systema Naturae) में जीव-जन्तुओं का आधुनिक वर्गीकरण किया। इसलिए इन्हें लीनियस को, आधुनिक वर्गिका की पिता माना जाता है।

(2) वनस्पति विज्ञान (Botany) : - वनस्पति विज्ञान, जीव विज्ञान का वह भाग है जिसमे पेड़ पौधों का अध्यान किया जाता है, उसे वनस्पति विज्ञान कहते है

जैसे – सभी जीव, जंतु एवं जानवर  


वनस्पति विज्ञान की ग्रीक भाषा के Botane शब्द का हिन्दी रूपान्तरण है, जिसका अर्थ है- बूटी या पादप

पादप जगत का वर्गीकरण उनके गुण, रूप और परिमाण (Size) के आधार पर सर्वप्रथम थियोफ्रेस्टस’ (Theophrastus) ने किया, इसलिए इन्हें ‘वनस्पति विज्ञान का जनक’ (Father Of Botany) माना जाता है।

FAQs About Science in Hindi : - 

Q.विज्ञान का पिता कौन है?
Ans - अल्बर्ट आइंस्टीन ने गैलीलियो को "आधुनिक विज्ञान का जनक" कहा। गैलीलियो गैलीली का जन्म 15 फरवरी, 1564 को इटली के पीसा में हुआ था, लेकिन उनका अधिकांश बचपन फ्लोरेंस, इटली में बीता। उनके पिता विन्सेन्ज़ो गैलीली, एक कुशल फ्लोरेंटाइन गणितज्ञ और संगीतकार थे।

Q.विज्ञान का पूरा नाम क्या है?
Ans - हिंदी में Science को विज्ञान कहते हैं। साइंस(SCIENCE) का पूरा नाम (फ़ुल फ़ार्म) " सिस्टमैटिक एंड कॉम्प्रेहेन्सिव इंवेस्टिगशन एंड एक्स्प्लोरेशन ऑफ़ नेचर्स काजेज एंड इफ़ेक्ट्स" होता हैं।

Q.विज्ञान किसे कहते हैं और कितने प्रकार के होते हैं?
Ans - विज्ञान की चार प्रमुख शाखाएँ हैं; प्रत्येक शाखा को विभिन्न प्रकार के विषयों में वर्गीकृत किया गया है, जिसमें अध्ययन के विभिन्न क्षेत्रों जैसे कि रसायन विज्ञान, भौतिकी, गणित, खगोल विज्ञान आदि शामिल हैं। विज्ञान की चार प्रमुख शाखाएँ हैं, गणित और तर्क, जैविक विज्ञान, भौतिक विज्ञान और सामाजिक विज्ञान।

Q.विज्ञान की खोज कब हुई थी?
Ans - विज्ञान का इतिहास अधिकांश ऐतिहासिक रिकॉर्ड तक फैला हुआ है, जिसमें आधुनिक विज्ञान के पहचाने जाने योग्य पूर्ववर्तियों के सबसे पुराने लिखित रिकॉर्ड लगभग 3000 से 1200 ईसा पूर्व के कांस्य युग मिस्र और मेसोपोटामिया के हैं।

Q.विज्ञान की उत्पत्ति कहाँ से हुई?
Ans - विज्ञान का जन्म वेद से ही हुआ है। वेद में समस्त सृष्टि को संचालित करने की क्षमता है। सारे ज्ञान और विज्ञान की उत्पत्ति यहीं से हुई है। झूठे कर्मकांड और नकली बाबाओं के कारण हिन्दू धर्म बदनाम हो रहा है।

WhatsApp ChannelJoin Now
Telegram GroupJoin Now

Post a Comment

0 Comments