Type Here to Get Search Results !

Vitamin Deficiency: किस विटामिन की कमी से ज्यादा नींद आती है? जानें इसे पूरा करने के लिए क्या खाएं - Sagar Research Center

0
WhatsApp ChannelJoin Now
Telegram GroupJoin Now

Vitamin Deficiency - दोस्तों अगर आपको भी आलस्य और नींद जैसी समस्या बनी रहती है तो निश्चित ही आपके शरीर में विटामिन की कमी हो गई है। कई ऐसे विटामिन हैं जिनकी अगर हमारे शरीर में कमी हो जाती है तो हमें आलस्य और नींद की समस्या घेर लेती है।

Vitamin Deficiency: किस विटामिन की कमी से ज्यादा नींद आती है? जानें इसे पूरा करने के लिए क्या खाएं

Vitamin शरीर के लिए काफी जरूरी पोषक तत्वों में से एक मानी जाती है। अगर आपके शरीर में विटामिंस की कमी हो जाए, तो कई तरह की समस्याएं होने लगती है। विटामिंस अनिद्रा से लेकर अधिक नींद आने की परेशानी को प्रभावित करता है। कुछ ऐसे विटामिंस भी हैं, जिसकी कमी होने से आपको काफी ज्यादा नींद आ सकती है। 

Doctor क्या कहते नींद के बारे में : - 

Vitamin Deficiency: किस विटामिन की कमी से ज्यादा नींद आती है? जानें इसे पूरा करने के लिए क्या खाएं

Doctor बताते हैं कि विटामिन डी और विटामिन बी 12 की कमी के कारण नींद ज़्यादा आने की समस्या हो सकती है। विटामिन डी की कमी से हड्डियों की कमजोरी, बाल झड़ना जैसी समस्या होने का रिस्क रहता है, जबकि विटामिन बी 12 कम होने से कई तरह की न्यूरोलॉजिकल समस्याएं हो सकती है। इन दोनों विटामिन का शरीर में कम होना नींद के पैटर्न को खराब करता है और ज्यादा नींद आने की समस्या हो जाती है।


किस विटामिन की कमी से ज्यादा नींद आती है? : - 

Vitamin Deficiency: किस विटामिन की कमी से ज्यादा नींद आती है? जानें इसे पूरा करने के लिए क्या खाएं

आइए जानते हैं कि अधिक नींद आना किस विटामिन की कमी का लक्षण है और इस समस्या को कैसे कंट्रोल किया जा सकता है। 

(1) विटामिन बी12  (Vitamin B12) : - 

Vitamin Deficiency: किस विटामिन की कमी से ज्यादा नींद आती है? जानें इसे पूरा करने के लिए क्या खाएं

विटामिन बी12 एक पोषक तत्व है जो आपके शरीर के रक्त और तंत्रिका कोशिकाओं को स्वस्थ रखने में मदद करता है और आपकी सभी कोशिकाओं में आनुवंशिक सामग्री डीएनए बनाने में मदद करता है। विटामिन बी12 मेगालोब्लास्टिक एनीमिया को रोकने में भी मदद करता है, एक रक्त स्थिति जो लोगों को थका हुआ और कमजोर बनाती है।


विटामिन बी12 की कमी से थकान, सुस्ती, ख़राब मूड, सांस लेने में तकलीफ और तंत्रिका संबंधी समस्याएं शामिल हो सकती हैं। मानव शरीर विटामिन बी12 नहीं बनाता है, इसलिए लोगों को यह पोषक तत्व अपने आहार से प्राप्त करना चाहिए।

विटामिन बी12 के अच्छा स्रोत : - विटामिन बी12 युक्त खाद्य पदार्थ मुख्य रूप से पशु मांस, मछली, अंडे और डेयरी हैं।


(2) विटामिन डी (Vitamin D) : - 

Vitamin Deficiency: किस विटामिन की कमी से ज्यादा नींद आती है? जानें इसे पूरा करने के लिए क्या खाएं


विटामिन डी शरीर के लिए काफी जरूरी माना जाता है। यह हड्डियों की मजबूती के लिए जरूरी विटामिंस में से एक है। इसके अलावा विटामिन डी शरीर में कैल्शियम और फास्फोरस को अवशोषित करने में आपकी मदद करता है। यह हड्डियों के घनत्व को बढ़ाता है। इतना ही नहीं, विटामिन डी मेटाबॉलिज्म और इम्यूनिटी को भी बूस्ट करने में असरदार होता है। अगर शरीर में विटामिन डी की कमी हो जाए, तो हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, शरीर में दर्द जैसी कई तरह की परेशानियां दो सकती हैं।

विटामिन डी की कमी से भी आलस्य और नींद ज्यादा आने की समस्या हो सकती है। विटामिन डी हमारे शरीर के लिए एक बहुत ही जरूरी पोषक तत्व है जोकि हमारी हड्डियों, त्वचा, बालों और रोग प्रतिरोधक क्षमता के स्वास्थ्य के लिए जरूरी होता है। खासतौर पर यह हमारी हड्डियों को मजबूती प्रदान करता है और मांशपेशियों के कार्य को बेहतर करता है।


विटामिन D के अच्छा स्रोत : - इस विटामिन का सबसे अच्छा स्रोत धूप, वसायुक्त मछली (सैल्मन, मैकेरल), कॉड लिवर तेल, फोर्टिफाइड अनाज, संतरे, दूध और डेयरी उत्पाद हैं।


(3) विटामिन सी (Vitamin C) : - 

Vitamin Deficiency: किस विटामिन की कमी से ज्यादा नींद आती है? जानें इसे पूरा करने के लिए क्या खाएं


विटामिन सी हमारे शरीर के लिए एक बेहद ही आवश्यक पोषक तत्व है जो त्वचा, नाखूनों, बालों, हड्डियों और मांशपेशियों के स्वास्थ्य के लिए जरूरी होता है। खासतौर पर यह हमारे शरीर को ऊर्जा प्रदान करने का काम करता है ताकि हम दिनभर एक्टिव रहें और हमें थकावट न महसूस हो। साथ ही, यह प्रतिरक्षा प्रणाली को भी मजबूत बनाने में सहायक होता है। 

अगर इसकी कमी आपके शरीर में हो जाती है तो आलस्य, नींद, शरीर में ऐंठन, कमजोरी और बार बार बीमार होने की समस्या शुरू हो सकती है।


विटामिन C के अच्छा स्रोत : - अगर आप शरीर को भरपूर मात्रा में विटामिन सी प्रदान करना चाहते हैं तो खट्टे फलों का सेवन ज्यादा करें, साथ ही टमाटर, लाल मिर्च, ब्रोकोली, अमरूद आदि खाने पर आपको विटामिन सी की प्राप्ति होगी।
Vitamin Deficiency: किस विटामिन की कमी से ज्यादा नींद आती है? जानें इसे पूरा करने के लिए क्या खाएं



सेहत को दुरुस्त रखने के लिए एक्सपर्ट्स 7 से 8 घंटे की नींद लेने की सलाह देते हैं। लेकिन पर्याप्त नींद लेने के बाद भी अगर आपको पूरे दिन नींद आती रहती है, तो ये किसी बीमारी की ओर इशारा करता है।

WhatsApp ChannelJoin Now
Telegram GroupJoin Now
Tags

Post a Comment

0 Comments