इसे भी पढ़े - Parivahan Vibhag Vacancy: परिवहन विभाग इंस्पेक्टर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जाने पूरी जानकारी
इसे भी पढ़े - 15 August Speech in Hindi: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दे सबसे दमदार भाषण, गूंजेगी बस आपकी ही तारीफ
भारत में केवल शिक्षित वर्ग के एक संगठन के रूप में शुरू हुआ यह संगठन बाद में आम लोगों की पार्टी बन गया, जिसके सदस्य लाजपत राय, बाल गंगाधर तिलक , गांधी, नेहरू, बोस आदि जैसे प्रमुख नेता थे।
इसे भी पढ़े - प्रकाश (Light) से सम्बन्धित महत्वपूर्ण प्रश्न जो सभी परीक्षाओ में बार बार पूछे जाते है
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अधिवेशन
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संस्थापक : - AO ह्यूम, दादाभाई नौरोजी और दिनशॉ एडुलजी वाचा। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना 28 दिसंबर 1885 को हुई थी। यह जानकारी भारत के सभी परीक्षाओं के लिए बहुत ही महत्पूर्ण माना जाता हैं।
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अधिवेशनों की सूची उनके अध्यक्षों के साथ नीचे दी गई तालिका में दी गई है। आप ध्यान से एक एक करके सभी को पढ़ कर इसका जानकारी प्राप्त कर सकते है।
वर्ष | जगह | अध्यक्ष | महत्त्व |
---|---|---|---|
1885 | बम्बई | व्योमेश चन्द्र बनर्जी | 72 प्रतिनधियों ने भाग लिया। |
1886 | कलकत्ता | दादा भाई नौरोजी | राष्ट्रीय कांग्रेस और राष्ट्रीय सम्मेलन |
1887 | मद्रास | बदरुद्दीन तैय्यब | कांग्रेस के पहले मुस्लिम अध्यक्ष थे |
1888 | इलाहाबाद | जॉर्ज यूले | प्रथम अंग्रेज अध्यक्ष |
1896 | कलकत्ता | रहीमतुल्ला सयानी | इस अधिवेशन में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम का पहली बार गायन किया गया। |
1905 | वारणसी | गोपाल कृष्ण गोखले | स्वदेशी आंदोलन का समर्थन। |
1906 | कलकत्ता | दादा भाई नैरोजी | इस अधिवेशन में पहली बार स्वराज शब्द का प्रयोग किया गया। |
1907 | सूरत | रास बिहारी घोष | इस अधिवेशन में कांग्रेस का विभाजन। |
1911 | कलकत्ता | विशन नारायण दर | इस अधिवेशन में पहली बार जन गण मन का गान किया गया। |
1916 | लखनऊ | अम्बिकचरण मजूमदार | इस अधिवेशन में कांग्रेस-लीग के बीच लखनऊ पैक्ट (पृथक निर्वाचन स्वीकार) |
1917 | कलकत्ता | एनी बेसेंट | कांग्रेस की प्रथम महिला अध्यक्ष बनी |
1919 | अमृतसर | मोती लाल नेहरू | जलियांवाला बाग हत्याकांड की कड़ी निंदा |
1920 | नागपुर | वीर राघवाचारी | असहयोग आंदोलन का प्रस्ताव पारित हुआ। |
1924 | बेलगाँव ( कर्नाटक ) | महात्मा गांधी ( मात्र एक बार ) | - |
1929 | लाहौर | जवाहर लाल नेहरू | इस अधिवेशन में पूर्ण स्वराज का प्रस्ताव पारित हुआ। 26 जनवरी 1930 को स्वतंत्रता दिवस मनाने का निश्चय किया गया। |
1931 | कराची | बल्लभ भाई पटेल | इस अधिवेशन में मौलिक अधिकार सम्बन्धी प्रस्ताव पारित किया गया। इसी अधिवेशन में गाँधी ने कहा था गाँधी मर सकते हैं परतन्तु गांधीवाद नहीं। |
1936 | लखनऊ | जवाहर लाल नेहरू | इसी अधिवेशन में नेहरू ने कहा मैं समाजवादी हूँ। |
1937 | फैजपुर | जवाहर लाल नेहरू | पहली बार कांग्रेस का अधिवेशन किसी गॉव में हुआ। |
1938 | हरिपुरा ( गुजरात ) | सुभाष चंद्र बोस | इसी अधिवेशन में राष्ट्रीय नियोजन समिति का गठन। |
1939 | त्रिपुरी ( जबलपुर, मध्यप्रदेश) | सुभाष चंद्र बोस | इसी अधिवेशन में गाँधी जी से विवाद होने के कारण सुभाष द्वारा त्यागपत्र दिया जाना तथा राजेन्द्र प्रसाद को अध्यक्ष बनाया गया। |
1940 | रामगढ़ | अबुल कलाम आजाद | ये सबसे लंबे समय तक कांग्रेस के अध्यक्ष रहे 1940-1945 तक। |
1947 | मेरठ | जे.बी. कृपलानी | - |
इसे भी पढ़े - Bihar Rojgar Mela 2024: बिहार के सभी जिलों में होगा रोजगार मेला का आयोजन, जानिए आवेदन करने की पूरी जानकारी