Type Here to Get Search Results !

Current Affairs: 1 October 2024 के महत्पूर्ण करेंट अफेयर्स सभी परीक्षाओ के लिए उपयोगी - Sagar Research Center

0
अगर आप किसी भी परीक्षा की तैयारी कर रहे है और रोजाना करेंट अफेयर्स पढ़ना चाहते है तो हम आपके लिए डेली अपडेट के साथ महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स उपलब्ध करवाने वाले है आप हमारी इस वेबसाइट पर रोजाना करेंट जीके की तैयारी कर सकते है और आज इस पोस्ट में हम आपके लिए आज के (Current Affairs 1 October 2024 in Hindi) लाए है जो आप सभी के लिए helpful होगी।

Current Affairs: 1 October 2024 के महत्पूर्ण करेंट अफेयर्स सभी परीक्षाओ के लिए उपयोगी - Sagar Research Center

आपसे सभी से मेरा एक निवेदन है, कि आप Current Affairs के एक भी प्रश्न को अनदेखा न करे, और सभी प्रश्न को ध्यान में रख कर पढ़े। अगर आपको ये स्टडी मैटेरियल अच्छा लगा हो तो अपने सभी साथियों एवं उन तमाम भाइयों बहनों को भी शेयर करें जो इस तरह के स्टडी से वंचित रहते है।

Current Affairs: 1 October 2024 के महत्पूर्ण करेंट अफेयर्स सभी परीक्षाओ के लिए

  • हर वर्ष 30 सितंबर को दुनियाभर में ‘अंतर्राष्ट्रीय अनुवाद दिवस’ मनाया जाता है।

  • जमैका के प्रधानमंत्री ‘डॉ. एंड्रयू होलनेस’ 30 सितंबर को चार दिन के आधिकारिक दौरे पर भारत आए हैं। बता दें कि यह उनकी पहली भारत यात्रा है और जमैका के किसी प्रधानमंत्री का पहला द्विपक्षीय दौरा है।

  • भारतीय एथलीट ‘गुलवीर सिंह’ ने 29 सितंबर को जापान में वर्ल्ड एथलेटिक्स कॉन्टिनेंटल टूर में पुरुषों की 5,000 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता है।

  • भारत ने ब्रुनेई में ‘जूनियर विश्व चैंपियनशिप 2024’ में दो स्वर्ण सहित सात पदक जीते हैं।

  • ‘14वीं हॉकी इंडिया जूनियर महिला राष्‍ट्रीय चैंपियनशिप 2024’ 30 सितंबर से झारखंड के रांची में शुरू हुई।

  • ‘न्यायमूर्ति मनमोहन’ ने 29 सितंबर को दिल्ली उच्च न्यायालय (Delhi High Court) के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ ली है।

  • ‘फुटबॉल अंडर - 20 एशियन कप’ के ग्रुप-G के अंतिम मैच में भारत ने लाओस को 2-0 से हराया है।

  • हाल ही में ‘विश्व खाद्य कार्यक्रम’ ने लेबनान में प्रभावित लोगों को खाद्य सहायता उपलब्ध कराने की आपातकालीन कार्रवाई शुरू की है।

  • इंडियन ओपन अंडर-23 खेलों में ‘जशबीर नायक’ ने डेकाथिलोन में अपना पिछला रिकॉर्ड तोड़ते हुए 7065 अंक प्राप्‍त कर स्‍वर्ण पदक जीता है।

  • राष्‍ट्रीय इलेक्‍ट्रानिक्‍स और सूचना प्रौद्योगिकी संस्‍थान ने 29 सितंबर को नई दिल्‍ली में ‘युवा रोजगार मेला’ आयोजित किया था।

यदि आपको यह जानकारी पसंद आया हो तो लाइक, कमेंट, तथा शेयर करना ना भूले, साथ ही आप मुझे ऐसे ही और जानकारी प्राप्त करने के लिए फॉलो कर कर सकतें है। धन्यवाद Team SRC ❤️

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Post a Comment

0 Comments