अगर आप किसी भी परीक्षा की तैयारी कर रहे है और रोजाना One Liner Current Affairs in Hindi पढ़ना चाहते है तो आप हमारी इस वेबसाइट पर रोजाना करेंट अफेयर्स की तैयारी कर सकते है और आज इस पोस्ट में हम आपके लिए आज के Current Affairs 10 October 2024 in Hindi लाए है जो आगामी परीक्षाओं के लिए प्रासंगिक और उपयोगी साबित होगा।
आप सभी से मेरा एक निवेदन है, कि आप Current Affairs के एक भी प्रश्न को अनदेखा न करे, और सभी प्रश्न को ध्यान में रख कर पढ़े। अगर आपको ये स्टडी मैटेरियल अच्छा लगा हो तो अपने सभी साथियों एवं उन तमाम भाइयों बहनों को भी शेयर करें जो इस तरह के स्टडी से वंचित रहते है।
Current Affairs in Hindi: 10 October 2024 के महत्पूर्ण करेंट अफेयर्स आगामी परीक्षाओ के लिए
- हर वर्ष 9 अक्टूबर को दुनियाभर में ‘विश्व डाक दिवस’ मनाया जाता है।
- हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में ‘भारतीय जनता पार्टी’ (बीजेपी) को पूर्ण बहुमत प्राप्त हुआ है।
- ‘जॉन एच. होपफील्ड’ और ‘जेफ्री ई. हिंटन’ को आर्टिफिशियल न्युरल (neural) नेटवर्क के माध्यम से मशीन लर्निंग को सक्षम करने वाली मूलभूत खोजों और आविष्कारों के लिए भौतिकी में वर्ष 2024 का नोबेल पुरस्कार दिया जाएगा।
- ट्यूनीशिया के राष्ट्रपति ‘कैस सैयद’ (Kais Saied) ने लगातार दूसरी बार राष्ट्रपति पद का चुनाव जीता है।
- राष्ट्रपति ‘द्रौपदी मुर्मु’ ने अभिनेता ‘मिथुन चक्रवर्ती’ को सिनेमा के क्षेत्र में सर्वोच्च सम्मान ‘दादा साहब फाल्के पुरस्कार’ से सम्मानित किया हैं।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 अक्टूबर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ‘महाराष्ट्र’ में 7,600 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे।
- भारतीय विदेश मंत्रालय ने वरिष्ठ आईएफएस अधिकारी ‘संजीव कुमार सिंगला’ (IFS Sanjeev Kumar Singla) को फ्रांस में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया है।
- हिमाचल प्रदेश में नशीली दवाओं की तस्करी से निपटने के लिए ‘संकल्प’ पहल की शुरुआत की गई है।
- चौथी ISSF जूनियर विश्व चैंपियनशिप 2024 पदक तालिका में ‘भारत’ ने प्रथम स्थान हासिल किया है।
- श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर ‘सनथ जयसूर्या’ (Sanath Jayasuriya) को श्रीलंका क्रिकेट टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है।
- जम्मू-कश्मीर चुनाव में ‘नेशनल कांफ्रेंस’ और ‘कांग्रेस’ गठबंधन ने पूर्ण बहुमत हासिल किया है।
- पूर्वी नौसेना कमान के मुख्यालय विशाखापत्तनम में 8 अक्टूबर से ‘मालाबार अभ्यास 2024’ शुरू किया गया है।
यदि आपको यह जानकारी पसंद आया हो तो लाइक, कमेंट, तथा शेयर करना ना भूले, साथ ही आप मुझे ऐसे ही और जानकारी प्राप्त करने के लिए फॉलो कर कर सकतें है। धन्यवाद Team SRC ❤️
.jpg)