साथियों अगर आप किसी भी परीक्षा की तैयारी कर रहे है और रोजाना One Liner Current Affairs in Hindi पढ़ना चाहते है तो आप हमारी इस वेबसाइट पर रोजाना करेंट अफेयर्स की तैयारी कर सकते है और आज इस पोस्ट में हम आपके लिए आज के Current Affairs 12 October 2024 in Hindi लाए है जो आगामी परीक्षाओं के लिए प्रासंगिक और उपयोगी साबित होगा।
आप सभी से मेरा एक निवेदन है, कि आप Current Affairs के एक भी प्रश्न को अनदेखा न करे, और सभी प्रश्न को ध्यान में रख कर पढ़े। अगर आपको ये स्टडी मैटेरियल अच्छा लगा हो तो अपने सभी साथियों एवं उन तमाम भाइयों बहनों को भी शेयर करें जो इस तरह के स्टडी से वंचित रहते है।
Current Affairs in Hindi: 12 October 2024 के महत्पूर्ण करेंट अफेयर्स आगामी परीक्षाओ के लिए
- हर वर्ष 11 अक्टूबर को दुनियाभर में ‘अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस’ मनाया जाता है।
- प्रधानमंत्री ‘नरेंद्र मोदी’ 11 अक्टूबर को लाओ पीपुल्स डेमोक्रेटिक रिपब्लिक की राजधानी ‘विएंतियाने’ में 19वें पूर्व एशिया शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे।
- केंद्रीय गृह मंत्रालय ने यरूशलेम के ‘हिज्ब-उत-तहरीर’(Hizb Ut Tahrir) पर प्रतिबंध लगाते हुए उसे आतंकी संगठन घोषित किया है।
- ‘उमर अब्दुल्ला’ केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के नए मुख्यमंत्री बने हैं।
- महान टेनिस खिलाड़ी ‘राफेल नडाल’ ने पेशेवर टेनिस से संन्यास लेने की घोषणा की है। बता दें कि राफेल नडाल के नाम फ्रैंच ओपन के रिकॉर्ड 14 सिंगल्स खिताब हैं।
- दक्षिण कोरियाई लेखिका ‘हान कांग’ को साहित्य में नोबेल पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया जाएगा।
- भारतीय महिला टीम ने एशियाई टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2024 में ‘कांस्य पदक’ जीता है।
- नाबार्ड के ‘अखिल भारतीय सर्वेक्षण’ के अनुसार ग्रामीण परिवारों की औसत मासिक आय में वर्ष 2016-17 से 2021-22 की अवधि में 57 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है।
- शिक्षा मंत्रालय ने 10 अक्टूबर से एक भारत श्रेष्ठ भारत के अंतर्गत ‘युवा संगम’ के पांचवें चरण के लिए पंजीकरण पोर्टल शुरू किया है।
- जम्मू-कश्मीर में मुख्य सचिव अटल डुल्लू ने 10 अक्टूबर को श्रीनगर के पोलो व्यू ग्राउंड से भारत के सबसे लंबे ‘साइकिल अभियान’ को हरी झंडी दिखाई है।
- पशुपालन मंत्री जॉर्ज कुरियन ने 10 अक्टूबर को कोचीन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ‘पशु-संगरोध और प्रमाणन-सेवाओं’ का उद्घाटन किया है।
- स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने 10 अक्टूबर को नई दिल्ली में ‘विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस’ के अवसर पर ‘टेली मानस ऐप’ और ‘वीडियो कॉल सुविधा’ लॉन्च की है।
यदि आपको यह जानकारी पसंद आया हो तो लाइक, कमेंट, तथा शेयर करना ना भूले, साथ ही आप मुझे ऐसे ही और जानकारी प्राप्त करने के लिए फॉलो कर कर सकतें है। धन्यवाद Team SRC ❤️
mm%20(1)%20(1)%20(1).jpg)