- हाल ही मे अमेरिका ने दक्षिण सूडान देश के सभी पासपोर्ट धारकों का वीजा रद्द कर उनके प्रवेश पर प्रतिबन्ध लगा दिया है।
- विश्व प्रसिद्ध रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक को ब्रिटेन में 'फ्रेड डारिंगटन सैंड मास्टर'' पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
- IMF में RBI की स्थिति 16 मिलियन डॉलर कम होकर 4.41 बिलियन डॉलर रह गई है।
- बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के कारण राष्ट्रीय स्तर पर जन्म के समय लिंगानुपात 2023-24 में बढ़कर 930 हो गया है।
- प्रतिवर्ष दुनियाभर में 07 अप्रैल को “विश्व स्वास्थ्य दिवस” मनाया जाता है।
- वर्तमान मे भारत का स्वर्ण भंडार 77 बिलियन डॉलर से अधिक हो गया है।
- माध्यमिक स्तर पर स्कूलों में लड़कियों का सकल नामांकन अनुपात 2023-24 में बढ़कर 78% प्रतिशत हो गया है।
- लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने ताशकंद में आयोजित 150वें अंतर संसदीय संघ में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया।
- मार्सेलो रेबेलो वर्तमान मे पुर्तगाल देश के राष्ट्रपति हैं।
- हाल ही मे सऊदी अरब ने भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश सहित 14 देशों पर वीज़ा प्रतिबंध लगा दिया है।
- पंजाब राज्य में “जीवनजोत परियोजना” के अंतर्गत जुलाई 2024 से अब तक 268 बच्चों को भीख मांगने से बचाया गया गया है।
- ग्रामीण महिलाओं की श्रम बल मे भागीदारी 2023-24 में बढ़कर 47.6% प्रतिशत हो गई है।
- हाल ही मे अमेरिका ने सभी आयातों पर 10% टैरिफ को वसूलना शुरू कर दिया जिससे वैश्विक व्यापार मानदंड खत्म हो गए।
- हाल ही मे दिल्ली मेट्रो ने छोटी दूरी की यात्रा के लिए भारत का पहला 3-कोच ट्रेन कॉरिडोर शुरू करने की घोषणा की है।
Q. हाल ही में किसे श्रीलंका के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘श्रीलंका मित्र विभूषण’ से सम्मानित किया गया है?
A. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
B. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
C. गृहमंत्री अमित शाह
D. रक्षामंत्री राजनाथ सिंह
Ans. B
Q. किस राज्य ने 2024-25 वित्तीय वर्ष के लिए भारत में सबसे अधिक आर्थिक विकास दर दर्ज की?
A. केरल
B. महाराष्ट्र
C. कर्नाटक
D. तमिलनाडु
Ans. D
Q. हाल ही में तमिलनाडु के किस जिले में सोमगिरी पहाड़ियों के ऊपर राजराजा चोल से संबंधित एक नया शिलालेख खोजा गया है?
A. मदुरै
B. कोयंबटूर
C. तिरुप्पुर
D. इरोड
Ans. A
Q. हाल ही में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने किस देश में भारतीय सहायता से निर्मित दो रेलवे परियोजनाओं के उद्घाटन समारोह में भाग लिया?
A. भूटान
B. थाईलैंड
C. श्रीलंका
D. बांग्लादेश
Ans. C
Q. केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री श्री जुएल ओराम ने किस राज्य के सुंदरगढ़ में दो दिवसीय मेगा चिकित्सा शिविर का उद्घाटन किया?
A. झारखंड
B. ओडिशा
C. मध्य प्रदेश
D. मिजोरम
Ans. B
Q. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहां भारतीय शांति सेना स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की?
A. कोलंबो
B. नई दिल्ली
C. न्यूयार्क
D. बैंकाक
Ans. A
Q. एससी, एसटी और महिला उद्यमियों को सशक्त बनाने के उद्देश्य शुरू स्टैंड अप इंडिया प्रोग्राम ने हाल ही में कितने वर्ष पूरे किए हैं?
A. 05 वर्ष
B. 07 वर्ष
C. 09 वर्ष
D. 11 वर्ष
Ans. C
Q. हाल ही में दिल्ली आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना लागू करने वाला कौन सा राज्य/केंद्र शासित प्रदेश बन गया है?
A. 31वां
B. 33वां
C. 35वां
D. 38वां
Ans. C
Q. आयुष्मान भारत के कारण भारत में स्वास्थ्य पर 2014 में जेब से होने वाला खर्च 62% से घटकर कितना प्रतिशत हो गया है?
A. 52%
B. 42%
C. 38%
D. 35%
Ans. C
इसे भी देखे – Birth Certificate Kaise Banaye: घर बैठे बस 2 मिनट में बनाए जन्म प्रमाण पत्र, जाने पूरी प्रक्रिया