Type Here to Get Search Results !

Current Affairs in Hindi: 2 January 2026 के महत्पूर्ण करेंट अफेयर्स

0
नमस्कार दोस्तों, अगर आप किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे है और रोजाना Current Affairs in Hindi पढ़ना चाहते है तो आप हमारी इस वेबसाइट पर रोजाना करेंट अफेयर्स की तैयारी कर सकते है, साथ ही आज इस पोस्ट में हम आपके लिए आज के Current Affairs in Hindi लाए है, जो आगामी परीक्षाओं के लिए बेहद उपयोगी साबित होगा।

Current Affairs in Hindi: 2 January 2025 के महत्पूर्ण करेंट अफेयर्स

सभी दिन की तरह आज भी इस पोस्ट के माध्यम से आपको 2 January 2026 के दैनिक करेंट अफेयर्स के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर के संग्रह को लेकर आएं हैं। हम प्रतिदिन करेंट अफेयर्स के इस लेख के माध्यम से भारत तथा विश्व में होने वाली घटनाओं, भौगोलिक, आर्थिक, राजनीतिक तथा नई-नई योजनाओं से सम्बंधित प्रश्नों तथा उसके उत्तर प्रस्तुत करते हैं।

Current Affairs in Hindi: 2 January 2026 के महत्पूर्ण करेंट अफेयर्स

  • DRDO ने ओडिशा के अब्दुल कलाम द्वीप से स्वदेशी प्रलय (Pralay) क्वासी-बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया।
  • प्रलय मिसाइल की मारक क्षमता 150 से 500 किलोमीटर है।
  • ISRO ने श्रीहरिकोटा में SSLV के तीसरे चरण (SS3) का सफल स्टैटिक परीक्षण किया।
  • अजय सिंघल को हरियाणा का नया DGP नियुक्त किया गया है।
  • नंदिनी चक्रवर्ती ने पश्चिम बंगाल की पहली महिला मुख्य सचिव के रूप में कार्यभार संभाला।
  • सलीम अहमद को रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) का नया CMD नियुक्त किया गया है।
  • दीप्ति शर्मा महिला T20I क्रिकेट में 152 विकेट लेकर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली भारतीय गेंदबाज बनीं।
  • अमन सहरावत प्रो रेसलिंग लीग की नीलामी में सबसे महंगे घरेलू खिलाड़ी बने।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने PRAGATI प्लेटफॉर्म की 50वीं बैठक की अध्यक्षता की।
  • RBI की रिपोर्ट के अनुसार मार्च 2027 तक बैंकों का GNPA अनुपात 1.9% रहने का अनुमान है।
  • बुल्गारिया 1 जनवरी 2026 से यूरो मुद्रा संघ का 21वां सदस्य बना।
  • 2026 की गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार रीमाउंट एंड वेटरनरी कोर (RVC) मार्च करेगा।
  • वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का हाई-स्पीड ट्रायल 180–182 किमी/घंटा पर सफल रहा।
  • एयर मार्शल नागेश कपूर ने भारतीय वायुसेना के उप प्रमुख का पदभार संभाला।
  • BSNL ने देशभर में VoWiFi सेवा शुरू करने की घोषणा की।

करेंट अफेयर्स MCQs हिंदी में : 2 January 2026

Q. 18-30 दिसंबर 2025 के बीच किन दो सशस्त्र बलों के बीच एक्सरसाइज डेजर्ट साइक्लोन II आयोजित किया गया था?

(A) भारतीय सेना और अमेरिकी सेना
(B भारतीय नौसेना और यूएई नौसेना
(C भारतीय सेना और यूएई लैंड फोर्सेज
(D भारतीय वायु सेना और यूएई वायु सेना

Ans - C. भारतीय सेना और यूएई लैंड फोर्सेज

Q. जनवरी 2026 में नई दिल्ली में उद्घाटन किए गए भगवान बुद्ध से संबंधित पवित्र पिपरहवा अवशेषों को प्रदर्शित करने वाली ग्रैंड इंटरनेशनल प्रदर्शनी का आधिकारिक शीर्षक क्या है?

(A) कपिलवस्तु के अवशेष: बुद्ध विरासत
(B) पवित्र भारत: बौद्ध विरासत और कला
(C) बुद्ध और ज्ञान का मार्ग
(D) प्रकाश और कमल: जागृत व्यक्ति के अवशेष

Ans - D. प्रकाश और कमल: जागृत व्यक्ति के अवशेष

Q. 1 जनवरी 2026 को भारतीय वायु सेना के वाइस चीफ ऑफ एयर स्टाफ (VCAS) के रूप में किसने कार्यभार संभाला?

(A) एयर मार्शल राकेश कुमार सिंह
(B) एयर मार्शल नर्मदेश्वर तिवारी
(C) नागेश कपूर
(D) एयर मार्शल विवेक राम चौधरी

Ans - (C) नागेश कपूर

Q. भारत ने 31 दिसंबर 2025 को एक साथ दो ‘प्रलय’ मिसाइलों का टेस्ट-फायर किया। यह टेस्ट किस राज्य के तट से किया गया था?

(A) गुजरात
(B) तमिलनाडु
(C) ओडिशा
(D) आंध्र प्रदेश

Ans - C) ओडिशा


यदि आपको यह जानकारी पसंद आया हो तो लाइक, कमेंट, तथा शेयर करना ना भूले, साथ ही आप मुझे ऐसे ही और जानकारी प्राप्त करने के लिए फॉलो कर कर सकतें है। धन्यवाद Team SRC ❤️

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Post a Comment

0 Comments