Type Here to Get Search Results !

इतिहास किसे कहते हैं ? इसके परिभाषा एवं विशेषताओं का वर्णन | What is History? - Sagar Research Center

0
WhatsApp ChannelJoin Now
Telegram GroupJoin Now

नमस्कार दोस्तों आप सभी लोगों का हमारे ऑफिशियल साइट 'sagarresearchcenter.com' में स्वागत है। दोस्तों, आज के इस नए आर्टिकल में हमलोग बहुत ही महत्वपूर्ण विषय के बारे में जानकारी प्राप्त करने वाले हैं।

इतिहास किसे कहते हैं ? इसके परिभाषा एवं विशेषताओं का वर्णन | What is History?

इस आर्टिकल में हमलोग जानने वाले है - इतिहास किसे कहते हैं ? इसके परिभाषा एवं विशेषताओं का वर्णन।

इतिहास किसे कहते हैं ? : - 

इस प्रश्न के कई उत्तर हो सकते हैं, आपके सामने कई परिभाषाओं को प्रस्तुत किया गया है। इनमें से जो अच्छा लगे उनका आप चयन कर सकते हो याद करने के लिए।

“इतिहास ज्ञान की वह शाखा है जिसमें हम मानव जाति से संबंधित पिछली घटनाओं का अध्ययन करते हैं उसे इतिहास कहते हैं।”

“किसी विशेष लोगों, देश, अवधि, व्यक्ति इत्यादि से संबंधित पिछले घटनाओं की निरंतर, व्यवस्थित एवं सार्थक कथा को इतिहास कहते हैं। “

“किसी भी स्थान पर घटित घटनाओं या उससे संबंधित घटनाएँ जो किसी व्यक्ति, समाज एवं सार्वजनिक क्षेत्रों संबंधित हो तथा उन तथ्यों को क्रम अनुसार विवेचना किया जाता हो उसे इतिहास कहते हैं”। 

“प्राचीन से लेकर अब तक मानव-जाति से संबंधित घटनाओं का साक्ष्य या तथ्यों पर आधारित वर्णन इतिहास कह सकते हैं।

इतिहास का अर्थ क्या होता है ? : - 

इतिहास शब्द संस्कृत भाषा के तिन शब्दों से मिलकर बना है -

1. इति = ऐसा ही, 2. ह = निश्चित रूप से, 3. आस = था 

आसान भाषा में बोले तो, इतिहास शब्द का उत्पत्ति "इति + हास" शब्द से मिलकर बना है, जिसमे इति का अर्थ ‘बिती हुई’ तथा हास शब्द का अर्थ ‘घटित हुयी कहानी’ होती है। 

अतः हम कह सकते हैं कि अतीत का अध्ययन इतिहास कहलाता है।

ग्रीस के लोग इतिहास को “हिस्तरी” यानि 'History' शब्द से पुकारते थे जिसका मतलब “बुनना” था।

प्राचीन समय में घटित घटनाओं (निश्चित) तथा धारणाओं को व्यवस्थित ढंग से बुनकर कहानी के रूप में पेश करना ही इतिहास कहलाता है।

'हेरोडोटस' को इतिहास का 'पिता' कहा जाता है हेरोडोटस का 'जन्म 484 ई.पू'. में एशिया के माइनर के 'हेलिकारनेसस' में हुआ था रोमन दार्शनिकसिसरो ने हेरोडोटसको इतिहास का जनक अथवा पिता कहा है

भारतीय इतिहास : - 

भारतीय इतिहास का पिता 'मेगस्थनिज को कहा जाता है। मेगस्थनिज यूनान का राजदूत था, जो चन्द्रगुप्त मोर्य के काल में भारत आया था मेगस्थनिज ने अपनी पुस्तक इंडिका में पाटलिपुत्र के बारे में लिखा है

इसे भी पढ़े - विज्ञान किसे कहते हैं? एवं इसके प्रकार।

इतिहास कितने प्रकार के होते हैं? : - 

समय के आधार पर, इतिहास को तीन भागों में विभाजित किया जाता है।

1. प्राचीन इतिहास

2. मध्ययुगीन इतिहास

3. आधुनिक इतिहास

प्राचीन इतिहास : - 

प्राचीन इतिहास किसे कहते है : - प्राचीन इतिहास अध्ययन का एक क्षेत्र है जो मध्य युग से पहले के इतिहास की अवधि को शामिल करता है, आम तौर पर मानव सभ्यता की शुरुआत से लगभग 5वीं शताब्दी सीई तक की घटनाओं को कवर करता है, प्राचीन इतिहास कहलाता है

यह एक व्यापक विषय है जो पुरातत्व, नृविज्ञान, भाषा विज्ञान और कला इतिहास सहित अंतःविषय दृष्टिकोणों का उपयोग करता है। 

प्राचीन इतिहास पूर्व-आधुनिक समाजों के विश्वासों और मूल्यों में अंतर्दृष्टि प्राप्त करने के लिए उनके धार्मिक और सांस्कृतिक पहलुओं को भी देखता है।

मध्ययुगीन इतिहास :  -

मध्ययुगीन इतिहास की परिभाषा : - मध्यकालीन इतिहास अध्ययन का एक अंतःविषय क्षेत्र है जो 5वीं से 15वीं शताब्दी सीई तक यूरोपीय इतिहास की अवधि पर केंद्रित है, जिसे मध्ययुगीन इतिहास कहते है

इसमें विषयों की एक विस्तृत श्रृंखला शामिल है, जिसमें राजनीतिक संरचनाएं, सामाजिक संगठन, आर्थिक विकास, धार्मिक परिवर्तन, सांस्कृतिक रुझान और कलात्मक अभिव्यक्ति शामिल हैं। जैसे, यह अन्य क्षेत्रों जैसे कि दर्शन, पुरातत्व, कला इतिहास, पूजा पद्धति अध्ययन और नृविज्ञान से निकटता से संबंधित है।

आधुनिक इतिहास : -

आधुनिक इतिहास की परिभाषा : - आधुनिक इतिहास एक ऐसा शब्द है जो परंपरागत रूप से शुरुआती आधुनिक युग से शुरू होने वाली अवधि को संदर्भित करता है, जिसे आम तौर पर 15वीं शताब्दी के मध्य से लेकर वर्तमान तक माना जाता है जो आधुनिक इतिहास कहलाता है। 

यह आम तौर पर सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और वैज्ञानिक प्रगति सहित ऐतिहासिक घटनाओं और विकासों की एक विस्तृत श्रृंखला को शामिल करता है।

यदि आपको यह जानकारी पसंद आया हो तो इसे शेयर करना ना भूले, साथ ही आप मुझे ऐसे ही और जानकारी प्राप्त करने के लिए फॉलो कर कर सकतें है। धन्यवाद

WhatsApp ChannelJoin Now
Telegram GroupJoin Now

Post a Comment

0 Comments