जय हिन्द दोस्तों अगर आप किसी भी परीक्षा की तैयारी कर रहे है और रोजाना Current Affairs in Hindi पढ़ना चाहते है तो आप हमारी इस वेबसाइट पर रोजाना करेंट अफेयर्स की तैयारी कर सकते है और आज इस पोस्ट में हम आपके लिए आज के Current Affairs 6 November 2024 in Hindi लाए है जो आगामी परीक्षाओं के लिए प्रासंगिक और उपयोगी साबित होगा।
आप सभी से मेरा एक निवेदन है, कि आप Current Affairs in Hindi के एक भी प्रश्न को अनदेखा न करे, और सभी प्रश्न को ध्यान में रख कर पढ़े। अगर आपको ये स्टडी मैटेरियल अच्छा लगा हो तो अपने सभी साथियों एवं उन तमाम भाइयों बहनों को भी शेयर करें जो इस तरह के स्टडी से वंचित रहते है।
Current Affairs in Hindi: 6 November के महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स सभी परीक्षाओं के लिए
- प्रतिवर्ष 05 नवंबर को दुनियाभर में ‘विश्व सुनामी जागरूकता दिवस’ मनाया जाता है।
- भारतीय फिल्म और टेलीविजन संस्थान (FTII) के एक विद्यार्थी की फिल्म ‘सनफ्लावर्स वर द फर्स्ट वन्स टू नो’ ने ऑस्कर की लाइव एक्शन लघु फिल्म श्रेणी के लिए क्वालिफाई किया है।
- भारत के ‘हरमीत देसाई’ ने वेनेजुएला में ‘विश्व टेबल टेनिस फीडर काराकास टूर्नामेंट’ में पुरुष सिंगल्स और मिकस्ड डबल्स में जीत दर्ज करके दोहरे खिताब जीते हैं।
- शतरंज में, ‘चेन्नई ग्रैंड मास्टर्स टूर्नामेंट’ का दूसरा संस्करण 05 नवंबर से अन्ना सेंटेनरी लाइब्रेरी में शुरू होगा।
- भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ‘रिद्धिमान साहा’ (Wriddhiman Saha) ने क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की है।
- राष्ट्रपति ‘द्रौपदी मुर्मु’ 05 नवंबर को नई दिल्ली में ‘पहले एशियाई बौद्ध सम्मेलन’ में भाग लेंगी। दो दिन का यह सम्मेलन बौद्ध धर्म की समृद्ध विरासत को रेखांकित करेगा।
- पर्यटन मंत्रालय 05 नवंबर से एक्ससेल (ExCeL) लंदन में शुरू होने वाले ‘वर्ल्ड ट्रैवल मार्केट’ में भाग लेगा।
- हरियाणा के अंबाला में 04 नवंबर से वियतनाम-भारत द्विपक्षीय सेना अभ्यास ‘विनबैक्स 2024’ का पांचवां संस्करण शुरू हुआ है। विनबैक्स 2024 का उद्देश्य दोनों देशों की संयुक्त सैन्य क्षमता को बढ़ाना है।
- भारत और अल्जीरिया ने 04 नवंबर को ‘द्विपक्षीय रक्षा सहयोग’ पर समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए है। इससे दोनों देशों के बीच रक्षा साझेदारी और रणनीतिक हितों को बढ़ावा मिलेगा।
- केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने 04 नवंबर को ‘चेन्नई बंदरगाह’ (Chennai Port) पर 187 करोड़ रुपये की प्रमुख आधारभूत परियोजनाओं का उद्घाटन किया है।
- अबु धाबी में 04 नवंबर से ‘अबुधाबी अंतर्राष्ट्रीय पेट्रोलियम प्रदर्शनी और सम्मेलन-2024’ शुरू हुआ है।
यदि आपको यह जानकारी पसंद आया हो तो लाइक, कमेंट, तथा शेयर करना ना भूले, साथ ही आप मुझे ऐसे ही और जानकारी प्राप्त करने के लिए फॉलो कर कर सकतें है। धन्यवाद Team SRC ❤️
