Type Here to Get Search Results !

Today Current Affairs in Hindi: 13 June 2025 के महत्पूर्ण करेंट अफेयर्स

0
नमस्कार दोस्तों, अगर आप किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे है और रोजाना Current Affairs in Hindi पढ़ना चाहते है तो आप हमारी इस वेबसाइट पर रोजाना करेंट अफेयर्स की तैयारी कर सकते है, साथ ही आज इस पोस्ट में हम आपके लिए आज के Current Affairs in Hindi लाए है, जो आगामी परीक्षाओं के लिए बेहद उपयोगी साबित होगा।

Current Affairs in Hindi: 21 January 2026 के महत्पूर्ण करेंट अफेयर्स

सभी दिन की तरह आज भी इस पोस्ट के माध्यम से आपको 13 June 2025 के दैनिक करेंट अफेयर्स के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर के संग्रह को लेकर आएं हैं। हम प्रतिदिन करेंट अफेयर्स के इस लेख के माध्यम से भारत तथा विश्व में होने वाली घटनाओं, भौगोलिक, आर्थिक, राजनीतिक तथा नई-नई योजनाओं से सम्बंधित प्रश्नों तथा उसके उत्तर प्रस्तुत करते हैं।

Today Current Affairs in Hindi: 13 June 2025

वेस्टइंडीज के क्रिकेटर निकोलस पूरन ने 28 वर्ष की आयु में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की।

श्रीलंका में पोसन पोया उत्सव बौद्ध धर्म के आगमन की स्मृति में पूरे देश में श्रद्धा से मनाया गया।

भारतीय सेना की टुकड़ी बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास “खान क्वेस्ट” में भाग लेने के लिए मंगोलिया पहुँची।

भारत आईएनएस गुलदार स्थल पर देश का पहला पानी के नीचे संग्रहालय और कृत्रिम प्रवाल भित्ति विकसित करेगा।

रिपोर्ट के अनुसार भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था 2029–30 तक GDP में लगभग 20% योगदान कर सकती है।

ईएसए के सोलर ऑर्बिटर मिशन ने पहली बार सूर्य के दक्षिणी ध्रुव की तस्वीरें भेजीं।

कश्मीर घाटी में लगभग 30 वर्षों बाद दुर्लभ यूरेशियन ऊदबिलाव देखा गया।

भारत ने 2070 नेट-ज़ीरो लक्ष्य को पाने के लिए परमाणु ऊर्जा पर विशेष ज़ोर दिया।

घुमंतू हाथी (Nomadic Elephant) सैन्य अभ्यास से रक्षा सहयोग को मजबूती मिली।

भारत का पहला एकीकृत ई-कचरा इको पार्क शुरू करने से हरित प्रबंधन को बढ़ावा मिला।

Post a Comment

0 Comments