- दिल्ली सरकार पारदर्शिता, उत्तरदायित्व और सामाजिक कल्याण को प्राथमिकता देते हुए एक नई आबकारी नीति पेश करने जा रही है।
- नीति का उद्देश्य कमज़ोर समुदायों की सुरक्षा करते हुए गुणवत्तापूर्ण शराब की उपलब्धता सुनिश्चित करना है।
- नीति में पिछली सरकारों की गलतियों से सीखते हुए वैज्ञानिक परीक्षण, डिजिटलीकरण और अवैध बिक्री के विरुद्ध कठोर कार्रवाई जैसे सुधार शामिल किए जाएँगे।
- केंद्रीय विद्युत मंत्रालय ऊर्जा उपभोग को कम करने के लिए भारत में नए एयर कंडीशनर (ACs) को केवल 20 डिग्री सेल्सियस से 28 डिग्री सेल्सियस के तापमान रेंज में ही संचालित करने के लिए अनिवार्य बनाने पर विचार कर रहा है।
- सरकार 5,400 करोड़ रुपये के व्यवहार्यता अंतर कोष के साथ बैटरी भंडारण परियोजनाओं का भी समर्थन कर रही है, जिसका लक्ष्य 33,000 करोड़ रुपये का निवेश आकर्षित करना है।
- 2004 में विश्व रक्तदाता दिवस को पहली बार WHO द्वारा प्रतिष्ठित किया गया था।
- 58वीं विश्व स्वास्थ्य सभा, 2005 में इसे एक वार्षिक वैश्विक कार्यक्रम के रूप में घोषित किया गया था।
- कार्ल लैंडस्टीनर का जन्मदिन विश्व रक्तदाता दिवस के रूप में मनाया जाता है, वह ऑस्ट्रियाई अमेरिकी प्रतिरक्षाविज्ञानी, रोगविज्ञानी और 1930 में नोबेल पुरस्कार विजेता थे।
- विषय: गिव ब्लड, गिव होप: टुगेदर वी सेव लाइव्ज
- महाराष्ट्र, केरल, बिहार और ओडिशा ने किसान रजिस्ट्री से जुड़े प्रमाणीकरण के माध्यम से ऋण सेवाओं तक निर्बाध डिजिटल पहुंच को सक्षम करने के लिए समझौतों पर हस्ताक्षर किए।
- महाराष्ट्र, केरल, बिहार और ओडिशा के साथ समझौता ज्ञापन (MoUs) और राष्ट्रीय किसान कल्याण कार्यक्रम कार्यान्वयन सोसायटी के साथ PSB गठबंधन पर एग्री स्टैक पर एक सम्मेलन में हस्ताक्षर किए गए।
- भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने हाल ही में चालू वित्त वर्ष (FY26) की अपनी दूसरी बॉन्ड बायबैक नीलामी आयोजित की।
- RBI को 26,000 करोड़ रुपये की अधिसूचित बोली के मुकाबले 53,031 करोड़ रुपये की बोलियाँ प्राप्त हुईं। बायबैक तब होता है, जब RBI, सरकार की ओर से, बैंकिंग प्रणाली में टिकाऊ तरलता डालने के लिए परिपक्वता से पहले बाजार से मौजूदा सरकारी प्रतिभूतियों (G-Sec) को पुनर्खरीद करता है।
- कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने नई दिल्ली में एग्री स्टैक: डेटा को डिलीवरी में बदलना विषय पर राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया।
- यह सम्मेलन केंद्र और राज्यों के प्रमुख हितधारकों के वरिष्ठ अधिकारियों के लिए डिजिटल कृषि मिशन (DAM) के अंतर्गत एग्री स्टैक के कार्यान्वयन के लिए प्रगति, चुनौतियों और भविष्य की रूपरेखा पर विचार-विमर्श करने के लिए एक रणनीतिक मंच के रूप में कार्य करता है।
- जलवायु परिवर्तन के कारण अंटार्कटिका की समुद्री बर्फ शीघ्र पिघल रही है, जिससे एम्परर पेंगुइन का अस्तित्व खतरे में पड़ रहा है।
- एम्परर पेंगुइन (एप्टेनोडाइट्स फोर्स्टरी)
- यह अंटार्कटिका के आसपास लगभग 54 कॉलोनियों में प्रजनन करता है, जिसमें रॉस सागर और वेडेल सागर में सबसे बड़ी कॉलोनियाँ हैं।
- यह आज पाई जाने वाली पेंगुइन की 18 प्रजातियों में सबसे बड़ी है और सभी पक्षियों में सबसे बड़ी प्रजातियों में से एक है।
- IUCN रेड लिस्ट: निकट संकटग्रस्त।
- अमेज़न के संस्थापक जेफ़ बेजोस ने आठ वर्ष की अवधि के बाद विश्व के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति का खिताब ओरेकल के लैरी एलिसन को गवाँ दिया है।
- एलिसन की कुल संपत्ति अब 243 बिलियन डॉलर है, जो बेजोस की 227 बिलियन डॉलर और मार्क जुकरबर्ग की 239 बिलियन डॉलर से अधिक है।
- एलिसन अब केवल अपने पुराने मित्र एलन मस्क ($407 बिलियन नेट वर्थ) से कम अमीर हैं।
- केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को इंटरपोल द्वारा जारी भारत का पहला 'सिल्वर नोटिस' मिला है, जो जांच एजेंसी को फ्रांसीसी दूतावास वीजा 'धोखाधड़ी' मामले से संबंधित अपराध की आय का पता लगाने में सक्षम करेगा, जो कथित तौर पर विभिन्न देशों में छिपा हुआ है।
- उत्पत्ति: द्वितीय अंतर्राष्ट्रीय पुलिस कांग्रेस, वियना, 1923 में अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक पुलिस आयोग (ICPC) के रूप में गठित।
- लंदन जाने वाले एयर इंडिया के विमान के पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को मेडे कॉल जारी किया है।
- शब्द 'Mayday' फ्रांसीसी वाक्यांश m'aider से आया है, जिसका अर्थ 'मेरी सहायता करो' है।
- इसे 1920 के दशक की शुरुआत में लंदन के क्रॉयडन हवाई अड्डे पर एक रेडियो अधिकारी फ्रेडरिक स्टेनली मॉकफोर्ड द्वारा पेश किया गया था।
- इसे आधिकारिक तौर पर 1927 में मोर्स कोड सिग्नल 'SOS' के साथ अपनाया गया था।
- आयुष मंत्रालय 14 जून को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में ‘योग कनेक्ट 2025’ नामक हाइब्रिड वैश्विक शिखर सम्मेलन की मेज़बानी करने जा रहा है।
- 'एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग' विषय पर केंद्रित इस शिखर सम्मेलन में भारत और विश्व भर के प्रतिष्ठित योग साधक, नीति निर्माता, स्वास्थ्य विशेषज्ञ, व्यापारिक नेता और शोधकर्ता शामिल होंगे।
Q. हाल ही में ‘विश्व प्रत्यायन दिवस’ कब मनाया गया है ?
a. 07 जून
b. 09 जून
c. 08 जून
d. इनमें से कोई नहीं
Ans. B
Q. हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कितने देशों के नागरिकों के अमेरिका में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने का आदेश लागू किया है ?
a. 15
b. 17
c. 12
d. इनमें से कोई नहीं
Ans. C
Q. हाल ही में किसने बुंडारू दत्तात्रेय की तेलुगु में लिखी आत्मकथा ‘प्रजाला काथे, ना आत्मकथा’ का विमोचन किया है ?
a. धर्मेंद्र प्रधान
b. रामनाथ कोविंद
c. डॉ एस. जयशंकर
d. इनमें से कोई नहीं
Ans. B
Q. हाल ही में किसे LIC का अंतरिम CEO और MD नियुक्त किया गया है ?
a. एस. महेंद्र रेड्डी
b. अश्विनी लोहानी
c. सतपाल भानु
d. इनमें से कोई नहीं
Ans. C
Q. हाल ही में किसे मातृभूमि साहित्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया है ?
a. चुंवरका टुंडन
b. सारा जोसेफ
c. पायल कपाड़िया
d. इनमें से कोई नहीं
Ans. B
Q. हाल ही में कौन भारत की पहली महिला राज्यपाल की सहायक उपयुक्त (ADC) बनी हैं ?
a. मनीषा पाढ़ी
b. यश्वी सोलंकी
c. भावना अग्रवाल
d. इनमें से कोई नहीं
Ans. A
Q. हाल ही में भारतीय तटरक्षक बल (ICG) द्वारा किस बंदरगाह पर एक नए ICG जेटी का उद्घाटन किया गया है ?
a. कोट्टायम बंदरगाह
b. विझिनजाम बंदरगाह
c. मगिल्ला बंदरगाह
d. इनमें से कोई नहीं
Ans. B
Q. हाल ही में किसने ‘इंडिया: 5000 ईयर्स ऑफ हिस्ट्री’ नामक पुस्तक लिखी है ?
a. स्नेह भागवत
b. पूजा पुजारा
c. ऑड्रे ट्रुश्के (Audrey Truschke)
d. इनमें से कोई नहीं
Ans. C
Q. हाल ही में Taiwan Athletics Open में भारत ने कुल कितने पदक जीते हैं ?
a. 16
b. 14
c. 10
d. इनमें से कोई नहीं
Ans. A
Q. हाल ही में किसने ‘मोदी’ज नीति शास्त्र: द वर्ल्ड इज योर ऑयस्टर’ नामक पुस्तक लिखी है ?
a. पी. एस. रमन
b. अमिताभ कांत
c. कुलभूषण कुमार
d. आदिश सी. अग्रवाला
Ans. D
Q. हाल ही में किस यूरोपीयन फुटबॉल संघ – UEFA नेशंस लीग मुकाबले में दूसरी बार जीत हासिल की है ?
a. स्पेन
b. जर्मनी
c. पुर्तगाल
d. इनमें से कोई नहीं
Ans. C
Q. हाल ही में किसने लगातार दूसरी बार फ्रेंच ओपन खिताब जीता है ?
a. जानिक सिनर
b. कार्लोस अल्काराज़
c. नोवाक जोकोविच
d. इनमें से कोई नहीं
Ans. B
Q. हाल ही में चौथी भारत-मध्य एशिया वार्ता की मेज़बानी कहाँ की गई है ?
a. मुंबई
b. नई दिल्ली
c. हैदराबाद
d. इनमें से कोई नहीं
Ans. B
Q. हाल ही में महाराष्ट्र के किस नक्सल प्रभावित गांव में आज़ादी के 77 वर्षों बाद पहली बार राज्य परिवहन (ST) की बस सेवा शुरू हुई है ?
a. तलासरी गांव
b. भामरागढ़ गांव
c. कटेजरी गांव
d. इनमें से कोई नहीं
Ans. C
Q. हाल ही में किस भारतीय क्रिकेटर को ICC Hall of Fame में शामिल किया गया है ?
a. रोहित शर्मा
b. विराट कोहली
c. महेंद्र सिंह धोनी
d. इनमें से कोई नहीं
Ans. C
इसे भी देखे – BPSC का फुल फॉर्म क्या है? जानिए विस्तार से हिंदी में