इसे भी देखे - IPS GK Question in Hindi: जानिए IPS से सम्बंधित महत्पूर्ण सामान्य ज्ञान के प्रश्न उत्तर
Today’s Current Affairs in Hindi | 10 November 2025 (हिंदी करंट अफेयर्स)
भारत का स्वर्ण भंडार — वर्तमान स्थिति (सितंबर 2025 तक)
- राष्ट्रीय संप्रभुता को सशक्त बनाना
- विदेशों से सोना वापस लाने का मुख्य उद्देश्य है कि भारत के सबसे सुरक्षित संपत्ति वर्ग (gold reserves) पर विदेशी संस्थाओं की निर्भरता घटे और देश का नियंत्रण बढ़े।
- घरेलू सुरक्षा भंडार की क्षमता में वृद्धि
- भारत ने अब पर्याप्त उच्च-सुरक्षा भंडारण सुविधाएँ (vault infrastructure) विकसित कर ली हैं, जहाँ बड़े पैमाने पर सोना सुरक्षित रखा जा सकता है।
- भू-राजनीतिक जोखिमों से सुरक्षा
- अंतरराष्ट्रीय संकट या प्रतिबंधों के समय विदेशों में रखा सोना अप्राप्य हो सकता है। भारत में संग्रहीत सोना आपात स्थिति में तुरंत उपलब्ध रहेगा।
- विदेशी भंडारण लागत में कमी
- विदेशी वॉल्ट में सोना रखने पर “custody” और “insurance” शुल्क देना पड़ता है। घरेलू भंडारण से इन खर्चों में कमी आएगी।
- आरक्षित संपत्ति का रणनीतिक प्रबंधन
- सोना मुद्रास्फीति और मुद्रा अस्थिरता के विरुद्ध एक मजबूत सुरक्षा कवच (hedge) है। अधिक सोना देश में रखने से आरबीआई को विदेशी मुद्रा भंडार के बेहतर प्रबंधन की लचीलापन मिलता है।
सोना भारत कैसे लाया जा रहा है?
- प्रक्रिया पूरी तरह गोपनीय और उच्च-सुरक्षा व्यवस्था के तहत होती है।
- सोना छोटे-छोटे बैचों में वायु मार्ग से सुरक्षित परिवहन द्वारा लाया जाता है।
- विदेशी संस्थाओं जैसे Bank of England और BIS के साथ समन्वय स्थापित किया जाता है।
- आरबीआई के अपने सुरक्षित वॉल्ट्स में इसे स्थानांतरित किया जाता है।
2025 में मुंबई एशिया के सबसे खुशहाल शहरों में शीर्ष पर
1. उच्च “जॉय क्वोशेंट” (Joy Quotient)
- 94% निवासियों ने कहा कि मुंबई उन्हें “खुशी” देती है।
- सर्वे में शामिल सभी एशियाई शहरों में मुंबई खुशी के पैमानों पर सबसे आगे रही।
2. समुदाय की भावना (Sense of Community)
- 89% लोगों ने कहा कि वे मुंबई में रहकर अन्य शहरों की तुलना में अधिक खुश हैं।
- 88% निवासियों का मानना है कि उनके पड़ोसी वास्तव में खुशमिज़ाज और सहयोगी हैं।
3. खुशी में तेज़ वृद्धि (Growth in Happiness)
- पिछले कुछ वर्षों में मुंबई में खुशी का स्तर 87% बढ़ा है।
- बॉलीवुड, मनोरंजन और विविध जीवनशैली ने इसमें अहम भूमिका निभाई है।
4. जीवंत जीवनशैली (Vibrant Lifestyle)
- बॉलीवुड और नाइटलाइफ़ से जुड़ा सामाजिक जीवन शहर को “कभी न सोने वाला शहर” बनाता है।
- महत्वाकांक्षा और आशावाद मुंबई की पहचान हैं, जो निवासियों की खुशी को बढ़ाते हैं।
5. स्ट्रीट फूड संस्कृति (Street Food Culture)
- वड़ा पाव, भेल पुरी जैसी प्रसिद्ध सड़क-खाद्य परंपराएँ शहर की आत्मा से जुड़ी हैं।
- मरीन ड्राइव पर शाम की सैर और सड़क किनारे खाने का आनंद लोगों के दैनिक जीवन में खुशी जोड़ता है।
Miss Universe 2025: जानें कौन हैं मिस यूनिवर्स 2025 में शामिल होने वाली मनिका विश्वकर्मा?
- थाईलैंड में जारी मिस यूनिवर्स 2025 (Miss Universe 2025) मुकाबले में भारतीय सुंदरी मनिका विश्वकर्मा (Manika Vishwakarma) का जलवा जारी है।
- राजस्थान की मनिका विश्वकर्मा ने मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व कर पूरे देश और प्रदेश का मान बढ़ाया है।
- 74वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत की ओर से चयनित मनिका फिलहाल थाईलैंड में चल रही इस अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही हैं, जिसका फाइनल रिजल्ट 21 नवंबर को घोषित होगा।
कौन हैं मनिका विश्वकर्मा (Manika Vishwakarma)?
- मनिका विश्वकर्मा का जन्म राजस्थान के श्री गंगानगर में हुआ। वह अब दिल्ली में रहती हैं, क्योंकि पढ़ाई और मॉडलिंग दोनों ही यही से चल रही है। मनिका को उनके माता-पिता बहुत सपोर्ट करते हैं।
- मनिका विश्वकर्मा दिल्ली यूनिवर्सिटी के माता सुंदरी कॉलेज फॉर विमेन में पॉलिटिकल साइंस और इकोनॉमिक्स की फाइनल ईयर स्टूडेंट हैं। मनिका ट्रेंड क्लासिकल डांसर भी हैं।
- इसके अलावा उन्होंने ललित कला अकादमी और जेजे स्कूल ऑफ आर्ट्स से पेंटिंग का कोर्स भी किया है। वह NCC कैडेट भी रही हैं। इसके अलावा मनिका विदेश मंत्रालय के BIMSTEC इवेंट में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।
- मनिका विश्वकर्मा ने 2024 में सबसे पहले मिस यूनिवर्स राजस्थान का ताज जीता। फिर 18 अगस्त 2025 को जयपुर में मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 बनीं। पिछली विनर रिया सिंघा ने खुद उनके सिर पर ताज रखा। उसी दिन सुबह राजस्थान का ताज उतारा और शाम को नेशनल ताज पहना।
Japan में 6.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, तेज झटकों के बाद सुनामी की चेतावनी
- जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने 09 नवंबर को उत्तरी जापानी तट के पास एक शक्तिशाली भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने बताया कि 6.7 की शुरुआती तीव्रता वाला भूकंप इवाते प्रीफेक्चर के तट से दूर समुद्र की सतह से 10 किलोमीटर नीचे आया।
- मौसम विज्ञान एजेंसी (जेएमए) ने कहा कि भूकंप की तीव्रता 6.7 मापी गई और भूकंप का केंद्र इवाते प्रांत के तट पर समुद्र की सतह से 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित था।
- सार्वजनिक प्रसारक एनएचके ने सुनामी के खतरे के कारण लोगों को तटीय क्षेत्रों से दूर रहने की चेतावनी दी है। उसके मुताबिक क्षेत्र में और अधिक भूकंप आ सकते हैं।
- जापान उन देशों में शुमार है, जहां दुनिया में सबसे ज्यादा भूकंप आते हैं। प्रशांत महासागर के रिंग ऑफ फायर पर स्थित होने के चलते यहां कई टेक्टोनिक प्लेटें मिलती हैं।
- दुनिया में सबसे ज्यादा भूकंप जापान में आते हैं। इससे निपटने के लिए जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने आधुनिक भूकंप चेतावनी प्रणाली विकसित की है। साथ ही समुद्र में सुनामी सेंसर का व्यापक नेटवर्क स्थापित किया है।
Surya Grahan 2026: जानें अगले साल कब लगेगा पहला सूर्य ग्रहण, क्या भारत में दिखाई देगा?
- साल 2025 का काउंटडाउन शुरू हो गया है। लोगों में अब नए साल 2026 के लिए उत्सुकता बढ़ रही है। नए साल में ग्रहण किस दिन होंगे? पहला ग्रहण कब और कौन सा होगा? भारत में नजर आएगा या नहीं? दरसल भारत में ग्रहण का खगोलीय महत्व होने के साथ ही धार्मिक महत्व भी है।
- साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2026) 17 फरवरी को लगने जा रहा है। यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। इसे जिम्बाब्वे, दक्षिण अफ्रीका, जाम्बिया, मोजम्बीक, मॉरीशस, अंटार्कटिका सहित तन्जानिया और दक्षिण अमेरिकी देशों में देखा जा सकेगा।
- सूर्य ग्रहण लगने से 12 घंटे पहले सूतक काल लग जाता है। इस दौरान मांगलिक काम और पूजा-पाठ करने की मनाही है। सूर्य ग्रहण के साथ ही सूतक काल का समापन होता है।
- धार्मिक दृष्टि से सूर्य ग्रहण के समय सूर्यदेव की पूजा व मंत्र जप करना अत्यंत शुभ माना गया है। पद्म पुराण में कहा गया है कि ग्रहण काल में किया गया जप, ध्यान और दान सौ गुना अधिक फलदायी होता है।
- साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 12 अगस्त, 2026 को लगेगा। श्रावण मास की हरियाली अमावस्या को यह ग्रहण लगेगा और ये भी भारत में नहीं दिखेगा। यह उत्तरी अमेरिका, अफ्रीका, यूरोप आर्कटिक, ग्रीनलैंड, आइसलैंड, स्पेन में दिखाई देगा।
यदि आपको यह जानकारी पसंद आया हो तो लाइक, कमेंट, तथा शेयर करना ना भूले, साथ ही आप मुझे ऐसे ही और जानकारी प्राप्त करने के लिए फॉलो कर कर सकतें है। धन्यवाद Team SRC ❤️
%20(1)%20(1)%20(1).jpg)