BSNL JTO Recruitment 2026: भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) द्वारा ओपन मार्केट से जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर के खाली पदों पर सीधी भर्ती निकाली गई है। इसके लिए कंपनी द्वारा ऑफिशियल नोटिफिकेशन 26 मई को जारी कर दिया गया है।
इस भर्ती के लिए किसी भी राज्य का कोई भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकता है। फॉर्म ऑनलाइन भरे जा रहे हैं। अभ्यर्थी ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर आवेदन सबमिट कर सकते हैं। इसके अलावा बीएसएनएल जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर वैकेंसी के लिए पात्रता, आवेदन की तारीखें, पद विवरण, आवेदन प्रक्रिया और चयन प्रक्रिया सहित स्टेप बाय स्टेप पूरी डिटेल नीचे दी गई है।
BSNL JTO Recruitment 2026 Important Dates
- नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि: 26 मई 2026
- ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख: 04 जून 2026 (सुबह 10:00 बजे से)
- ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि: 03 जुलाई 2026 (सुबह 10:00 बजे तक)
- आवेदन फॉर्म में करेक्शन: 04 जुलाई 2026 से 11 जुलाई 2026 तक
- बीएसएनएल जेटीओ एग्जाम डेट (CBT): अगस्त 2026
BSNL JTO Form Fees
फॉर्म भरने के लिए अभ्यर्थियों को शुल्क का भुगतान इंटरनेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड के माध्यम से ऑनलाइन करना होगा, कैटेगरी अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क इस प्रकार है:
- UR / OBC / EWS उम्मीदवारों के लिए: ₹2000/-
- SC / ST / PwBD उम्मीदवारों के लिए: ₹1000/-
BSNL JTO Vacancy Details
बीएसएनएल जेटीओ भर्ती के माध्यम से ऑल इंडिया के 21 अलग अलग सर्किलों में कुल 100 से ज्यादा खाली पदों पर सीधी नियुक्ति की जाएगी। मुख्य सर्किलों के अनुसार रिक्त पद संख्या का विवरण इस प्रकार है:
- Karnataka: 26 पद
- Maharashtra: 16 पद
- Kerala: 15 पद
- Madhya Pradesh: 10 पद
- Odisha: 06 पद
- Chennai: 05 पद
- Gujarat: 03 पद
अन्य सर्किल: शेष पद अन्य सर्किलों में विभाजित हैं।
Note: कुल पदों में से नियमानुसार SC, ST, OBC, EWS और PwBD उम्मीदवारों के लिए आरक्षण लागू रहेगा। अंतिम सिलेक्शन होने पर उम्मीदवार को अलॉटेड सर्किल में सर्विस देनी होगी।
BSNL JTO Recruitment 2026 Qualification
बीएसएनएल जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर भर्ती में फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से नीचे दिए गए विषयों में से किसी एक में बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग या बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी की डिग्री होनी चाहिए:
Telecommunications
Electronics
Radio
Computer
Electrical
Information Technology (IT)
Instrumentation
BSNL Junior Telecom Bharti 2026 Age Limits
बीएसएनएल जेटीओ भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष तय की गई है। आयु की गणना आवेदन की अंतिम तिथि 3 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी।
इसके अलावा सरकारी नियम अनुसार आरक्षित वर्ग के सभी उम्मीदवारों को ऊपरी आयु में 3 से 5 वर्ष तक की विशेष छूट दी गई है।
BSNL JTO Selection Process 2026
बीएसएनएल जेटीओ भर्ती 2026 में उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा, डॉक्युमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा।
CBT Test
Document Verification
Medical Test
BSNL Junior Telecom Salary 2026
BSNL में जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर (JTO) के पद पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को हर महीने कंपनी द्वारा शानदार सैलरी पैकेज दिया जाएगा। JTO (T) की शुरुआती सैलरी 16,400 रूपये से 40,500 रूपये तक रहेगी। इसके साथ ही महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA) और अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे।
How To Apply for BSNL JTO Bharti 2026
सबसे पहले बीएसएनएल की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
होमपेज पर “Direct Recruitment of JTO (Telecom) – 2026” के लिंक पर क्लिक करें।
अब Apply Now पर क्लिक कर आवश्यक जानकारी के साथ पोर्टल पर Registration पूरा करें।
प्राप्त यूजरनेम और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें।
आवेदन फॉर्म में मांगी गई व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अन्य बेसिक जानकारी को सही-सही भरें।
दर्ज की गई जानकारी को ध्यानपूर्वक चेक करके Final Submit पर क्लिक कर दें।
भविष्य में उपयोग के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकाल कर रख लें।
BSNL JTO Recruitment 2026 Apply Online
BSNL JTO Notification - Download
BSNL JTO Apply Online - Apply Online
Official Website - Click Here
Join Telegram - Click Here
Join WhatsApp - Click Here
यदि आपको यह जानकारी पसंद आया हो तो लाइक, कमेंट, तथा शेयर करना ना भूले, साथ ही आप मुझे ऐसे ही और जानकारी प्राप्त करने के लिए फॉलो कर कर सकतें है। धन्यवाद Team SRC ❤️
