Type Here to Get Search Results !

विश्वास से राह तक: सफलता की पहली सीढ़ी: The Journey of Faith - Sagar Research Center

2

मेरे प्यारे दोस्त आपको बहुत से बात अनसुनी अनोखा लगता है,पर विश्वास,  एक ऐसी शब्द है, जो मनुष्य के पूरे जीवन रूपी सफलता के भवन की मजबूत नींव है। यदि यह मजबूत है, तो इस पर मनोकामनाओं की अनेक सुंदरतम अट्टालिकाओं का न केवल निर्माण संभव है,बल्कि उनसे मनवांछित फल प्राप्ति होना भी निश्चित है। 

विश्वास से राह तक: सफलता की पहली सीढ़ी: The Journey of Faith - Sagar Research Center

डर के रसायनशास्त्र का गहन अध्ययन और डटकर इसका सामना विश्वास के कर्मक्षेत्र को और सुदृढ़ कर सकते हैं। इसके लिए विफलताओं के संभावित डर से दोस्ती करने में कोहाती बरतनी अपेक्षित होगी,संदेहों पर संदेह करके अपनी ताकत,योग्यता, प्रतिभा व क्षमता की भी पहचान आवश्यक है। 

विश्वास अर्जित करने हेतु शक्तिवर्धक संगीत सुनें। चाहे व अच्छा गाना हो,जो आपको पसंद हो या फिर भजन सुने, जिससे आपको अच्छा महसूम हो किसी का मदद भी कर सकते है, जिससे आपके मन को शांति महसूम लगे, या फिर किसी से खुल कर बाते कर सकते, आपको जिस विषय मे ज्यादा रुचि हो ओर आपको लगे कि यही विषय मेरे बात करने के लिए उचित है। 

यथार्थवादी लक्ष्य रखकर चिंतन व कार्य में दूसरों से हटकर दिखें। ओर आप खुद में कुछ अलग ढूंढने की भी प्रयास करे,ओर खुद को पूरे दुनिया से अलग दिखे।


‘बुस्ट योर कॉन्फिडेंस’ नामक किताब बताती है कि विश्वास सीमित परिवेश से हमे निकालकर बड़ा जीवन जीने का अवसर देता है। वह एक अच्छे मित्र की तरह होता है, जो हमारे परिवेश को परिशोधित करता है। विश्वास, गुरु व हितैषी माता-पिता की तरह जीवन विकास के कई गवाक्ष सुलभ कराकर कई स्वर्णिम अवसर परोसता है। जब चारों ओर दुश्मन ही दुश्मन हों, तो खुद मित्र बनकर अपना मार्ग प्रशस्त करें। 

सकारात्मक सोच का यही भाव विश्वास बनकर जीवन में खुशी की राह बनाता है। अपनी वैयक्तिक शक्तियों और प्रतिभा का सम्मान कर अच्छी चीजों से ऊर्जा ग्रहण करो; अपनी अच्छाइयों को याद करकेआगे बढ़ो। 

निराशा उज्ज्ज्, भय, घृणा, अवसाद व भेदभाव की गहरी खाई का निर्माण करने वाले विकारो का अपने मन के आनंद भवन में प्रवेश वर्जित कर दो।  यकीन मानिए, ऐसा विश्वास जीवन के लिए बहुउपयोगी साबित हो सकता है।

विश्वास ही वह पहला कदम है, जो हर सपने को हकीकत तक पहुँचाता है।

"जब विश्वास मजबूत हो, तो हर राह मंज़िल की ओर जाती है।" धन्यवाद 🙏 

Post a Comment

2 Comments
Anonymous said…
Thank you so much for reading.