Type Here to Get Search Results !

Diwali Wishes In Hindi | दिवाली की शुभकामनाएं संदेश से करे अपनों को Wish - Sagar Research Center

0
WhatsApp ChannelJoin Now
Telegram GroupJoin Now

Diwali: भारत के सबसे बड़े और सर्वाधिक महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। आध्यात्मिक रूप से यह 'अन्धकार पर प्रकाश की विजय' को दर्शाता है।

भारत में मनाए जाने वाले सभी पर्वों में दीपावली का सामाजिक और धार्मिक दोनों दृष्टि से अत्यधिक महत्त्व है, जिसके कारण इसे दीपोत्सव भी कहते हैं।

Diwali Wishes In Hindi | दिवाली की शुभकामनाएं संदेश से करे Wish - Sagar Research Center

माना जाता है कि दीपावली के दिन अयोध्या के राजा राम अपने चौदह वर्ष के वनवास के पश्चात लौटे थे, तथा उस अयोध्यावासियों का हृदय अपने परम प्रिय राजा के आगमन से प्रफुल्लित हो उठा था। और श्री राम के स्वागत में अयोध्यावासियों ने घी के दीपक जलाए। कार्तिक मास की सघन काली अमावस्या की वह रात्रि दीयों की रोशनी से जगमगा उठी। तब से आज तक भारतीय प्रति वर्ष यह प्रकाश-पर्व हर्ष व उल्लास से मनाते हैं। 

भारतीयों का विश्वास है कि सत्य की सदा जीत होती है और असत्य का नाश होता है। दीपावली यही चरितार्थ करती है। दीपावली स्वच्छता व प्रकाश का पर्व है। कई सप्ताह पूर्व ही दीपावली की तैयारियाँ आरंभ हो जाती हैं। 


लोग अपने घरों, दुकानों आदि की सफाई का कार्य आरंभ कर देते हैं। घरों में मरम्मत, रंग-रोगन, सफेदी आदि का कार्य होने लगता है। लोग दुकानों को भी स्वच्छ कर सजाते हैं। बाजारों में गलियों को भी स्वर्णिम झंडियों से सजाया जाता है। दीपावली से पहले ही घर-मोहल्ले, बाजार सब स्वच्छ और सजे दिखते हैं।

Diwali Wishes in Hindi : - 

Diwali Wishes In Hindi | दिवाली की शुभकामनाएं संदेश से करे Wish - Sagar Research Center

दीपावली आज से शुरू हो रही है।
सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ.
    हैप्पी दीपावली


हमारी ओर से आप सभी को
दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं!!


आपको और आपके समस्त परिवार को
दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं


सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ! 
रोशनी का त्योहार आपके लिए खुशी, खुशी और समृद्धि लाए। 
आपका जीवन अच्छे स्वास्थ्य, शांति और प्रेम से भरा हो।


लक्ष्मी जी के आंगन में है,
सबने दीपों की माला सजाई,
दिवाली के इस पावन अवसर पर
आपको कोटी कोटी बधाई।
Happy Diwali!!


तुम्हारे यहां धन की बरसात हो,
लक्ष्मी का वास हो,
 हर दिल पर तुम्हारा राज हो,
घर में शांति का वास हो,
दिवाली की ढेर सारी शुभकामनाएं!


दीपक की रौशनी, पटाखों की आवाज
सूरज की किरणे, खुशियों की बोछार
चन्दन की खुशबु, अपनों का प्यार
मुबारक हो आपको दिवाली का त्योहार !
Happy Diwali !


आपके घर में लक्ष्मी गणेश का वास हो,
जीवन से अंधेरा दूर हो,
हर खुशी आपके द्वार पर दस्तक दे,
और आपकी जिंदगी में खुशियों की महफिल सज जाए।
दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं!


पल पल सुनहरे फूल खिले,
कभी न हो कांटो का सामना।।
जिंदगी आपकी खुशियो से भरी रहे,
दीपावली पर हमारी यही शुभकामना।।

WhatsApp ChannelJoin Now
Telegram GroupJoin Now

Post a Comment

0 Comments