अगर आप किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे है और रोजाना Current Affairs in Hindi पढ़ना चाहते है तो आप हमारी इस वेबसाइट पर रोजाना करेंट अफेयर्स की तैयारी कर सकते है, साथ ही आज इस पोस्ट में हम आपके लिए आज के Current Affairs 10 March 2025 in Hindi लाए है, जो आगामी परीक्षाओं के लिए बेहद उपयोगी साबित होगा।
Daily Current Affairs in Hindi: जाने 10 March 2025 के महत्पूर्ण करेंट अफेयर्स
इसे भी देखे - जानिए GK को हिंदी में क्या कहते है? हिंदी में
हाल ही में आयोजित 'सी ड्रैगन 2025' नौसैनिक अभ्यास का मुख्य उद्देश्य पनडुब्बी रोधी युद्ध क्षमताओं को मजबूत करना है।
भारत ने हाल ही में ब्रिटेन के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) के जरिए आर्थिक संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा की है।
इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा इंडिया AI मिशन के तहत कंप्यूट पोर्टल और AIKosha प्लेटफ़ॉर्म लॉन्च किया गया है।
असम राज्य में मुख्यतः "D-वोटर" या "संदिग्ध मतदाता" शब्द का प्रयोग किया जाता है।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर, विधि और न्याय मंत्रालय के विधायी विभाग ने संविधान सभा की महिला सदस्यों का जीवन और योगदान के प्रकाशन का विमोचन किया।
भारतीय नौसेना के कैपस्टोन युद्धक्षेत्र स्तरीय परिचालन अभ्यास (ट्रोपेक्स) वर्ष 2025 का आयोजन अवधि जनवरी से मार्च 2025 है।
हाल ही में केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने नई दिल्ली में विश्व सतत विकास शिखर सम्मेलन (WSDS) 2025 का उद्घाटन किया।
हाल ही में नीति आयोग ने वैश्विक क्वांटम प्रगति पर सुरक्षात्मक उपाय अपनाने के लिए एक टास्क फोर्स की स्थापना का प्रस्ताव दिया है।
ईस्ट कोस्ट रेलवे ने ट्रेन की गति और सुरक्षा बढ़ाने के लिए 1,000 करोड़ रुपये की राशि की बाड़ लगाने की परियोजना शुरू की है।
हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय खाद्य एवं आतिथ्य मेला-आहार के 39वें संस्करण का आयोजन दिल्ली में किया गया है।
हाल ही में भारत ने छठी एशियाई महिला कबड्डी चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया है। फाइनल मैच में भारत ने ईरान को हराया।
10 मार्च 2025 डेली करेंट अफेयर्स क्विज
Q1. हाल ही में 'अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस' कब मनाया गया है?
a. 06 मार्च
b. 08 मार्च
c. 07 मार्च
d. इनमें से कोई नहीं
Ans - (b) 08 मार्च
Q2. हाल ही में 'अखिल भारतीय महिला अधिवक्ता सम्मेलन' कहाँ आयोजित किया गया है?
a. मुंबई
b. बेंगलुरु
c. नई दिल्ली
d. इनमें से कोई नहीं
Ans - (c) नई दिल्ली
Q3. हाल ही में किस राज्य सरकार द्वारा परिवार केंद्रित नागरिक डेटाबेस की स्थापना का प्रस्ताव रखा गया है?
a. राजस्थान
b. आंध्र प्रदेश
c. अरुणाचल प्रदेश
d. इनमें से कोई नहीं
Ans - (c) अरुणाचल प्रदेश
Q4. हाल ही में किस राज्य की इलेक्ट्रॉनिक सिटी का नाम रतन टाटा के नाम पर रखा गया है?
a. गुजरात
b. असम
c. मध्य प्रदेश
d. इनमें से कोई नहीं
Ans - (b) असम
Q5. हाल ही में इंस्टीट्यूट ऑफ़ इकॉनोमिक एंड पीस द्वारा जारी ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स 2025 में कौन शीर्ष पर रहा है?
a. माली
b. सीरिया
c. पाकिस्तान
d. बुर्किना फासो
Ans - (d) बुर्किना फासो
Q6. हाल ही में भारत ने टी-72 टैंकों के इंजन की आपूर्ति के लिए किस देश की फर्म के साथ हस्ताक्षर किए हैं ?
a. रूस
b. फ्रांस
c. अमेरिका
d. इनमें से कोई नहीं
Ans - (a) रूस
Q7. हाल ही में बेंगलुरु सिटी यूनिवर्सिटी का नाम किसके नाम पर रखा जाएगा?
a. रतन टाटा
b. APJ अब्दुल कलाम
c. डॉ मनमोहन सिंह
d. इनमें से कोई नहीं
Ans - (c) डॉ मनमोहन सिंह
Q8 हाल ही में कौन सीट क्षमता के मामले में दुनिया की दूसरी सबसे तेजी से बढ़ती एयरलाइन बन गई है?
a. Air India
b. IndiGo
c. SpiceJet
d. इनमें से कोई नहीं
Ans - (b) IndiGo
Q9. हाल ही में किस देश के राष्ट्रपति ने रणनीतिक विटकॉइन रिजर्व बनाने के कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं?
a. रूस
b. चीन
c. अमेरिका
d. इनमें से कोई नहीं
Ans - (c) अमेरिका
Q10. हाल ही में किस बैंक ने 'प्रोजेक्ट हक़' लांच किया है?
a. यस बैंक
b. HDFC बैंक
C. ICICI बैंक
d. इनमें से कोई नहीं
Ans - (b) HDFC बैंक
इसे भी देखे - सौरमंडल से संबंधित महत्पूर्ण प्रश्न उत्तर
यदि आपको यह जानकारी पसंद आया हो तो लाइक, कमेंट, तथा शेयर करना ना भूले, साथ ही आप मुझे ऐसे ही और जानकारी प्राप्त करने के लिए फॉलो कर कर सकतें है। धन्यवाद Team SRC ❤️
