Type Here to Get Search Results !

The Earth: पृथ्वी के बारे में 10 रोचक तथ्य एवं महत्पूर्ण सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर - Sagar Research Center

0
WhatsApp ChannelJoin Now
Telegram GroupJoin Now

पृथ्वी सूर्य से लगभग 15 करोड़ किलोमीटर दूर स्थित है। दूरी के आधार पर यह सूर्य से तीसरा ग्रह है। यह सौर मण्डल का सबसे बड़ा चट्टानी पिण्ड है। पृथ्वी सूर्य का एक चक्कर 365 दिनों में पूरा करती है। यह अपने अक्ष पर लम्बवत 23.5 डिग्री झुकी हुई है। 


The Earth: पृथ्वी के बारे में 10 रोचक तथ्य एवं महत्पूर्ण सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर - Sagar Research Center


इसके कारण इस पर विभिन्न प्रकार के मौसम आते हैं। अपने अक्ष पर यह 24 घण्टे में एक चक्कर पूरा करती है जिससे इस पर दिन और रात होती है। चन्द्रमा के पृथ्वी के निकट होने के कारण यह पृथ्वी पर मौसम के लिए दायी है। इसके आकर्षण के कारण इस पर ज्वार-भाटे उत्पन्न होता है। चन्द्रमा पृथ्वी का एकमात्र प्राकृतिक उपग्रह है।



पृथ्वी सौर मण्डल में सूर्य से तीसरा ग्रह है और एकमात्र खगोलीय वस्तु है जो जीवन को आश्रय देने के लिए जाना जाता है। इसकी सतह का 71% भाग जल से तथा 29% भाग भूमि से ढका हुआ है। इसकी सतह विभिन्न प्लेटों से बनी हुए है। इस पर जल तीनो अवस्थाओं में पाया जाता है। इसके दोनों ध्रुवों पर बर्फ की एक मोटी परत है।


पृथ्वी के बारे में कुछ सामान्य जानकारी : - 

पृथ्वी अपने अक्ष पर 23 घंटे 56 मिनट और 4 सेकेंड में एक चक्कर पूरा करती है, जिससे दिन और रात होते हैं। सूर्य के बाद पृथ्वी का सबसे नजदीकी तारा प्रॉक्सिमा सेन्चुरी है। पृथ्वी की अनुमानित आयु 4600,000,000 वर्ष है। सूर्य से पृथ्वी तक प्रकाश पहुंचने में 8 मिनट 18 सेकंड लगते हैं। पृथ्वी के बारे और ज्यदा जानकारी पाने के लिए इस पोस्ट को पूरा अंत तक विस्तार से पढ़े।

  • पृथ्वी, सौरमंडल का पांचवां सबसे बड़ा ग्रह है. इसका भूमध्यरेखीय व्यास 7,926 मील (12,760 किलोमीटर) है। 
  • पृथ्वी, सूर्य से तीसरा सबसे नज़दीकी ग्रह है।
  • सूर्य से इसकी औसत दूरी 93 मिलियन मील (150 मिलियन किलोमीटर) है।
  • सूर्य से प्रकाश को पृथ्वी तक पहुंचने में लगभग आठ मिनट लगते हैं।
  • पृथ्वी का निर्माण 4.6 अरब साल पहले युवा सूर्य के चारों ओर धूल और गैस के मिश्रण से हुआ था. धूल के कणों, क्षुद्रग्रहों और अन्य बढ़ते ग्रहों के बीच अनगिनत टकरावों के कारण यह बड़ा हुआ।
  • पृथ्वी का नाम पुरानी अंग्रेज़ी और जर्मनिक शब्दों जमीन और पृथ्वी से लिया गया है. यह सौरमंडल के किसी ग्रह के लिए एकमात्र ऐसा नाम है जो ग्रीको-रोमन पौराणिक कथाओं से नहीं आया है।
  • पृथ्वी की कुल सतह क्षेत्र लगभग 51 करोड़ किलोमीटर (लगभग 19.7 करोड़ वर्ग मील) है. पृथ्वी का केंद्र क्रस्ट और पृथ्वी के आंतरिक भाग के मेंटल भाग से 6,371 किलोमीटर गहरा है।
  • पृथ्वी अपनी धुरी पर पूर्व दिशा में और वामावर्त दिशा में घूमती है. यह हर 24 घंटे में एक बार घूमती है. चूँकि पृथ्वी पश्चिम से पूर्व की ओर घूमती है, इसलिए चंद्रमा, सूर्य और अन्य सभी खगोलीय पिंड पूर्व से पश्चिम की ओर घूमते हुए प्रतीत होते हैं।
पृथ्वी से संबंधित महत्पूर्ण प्रश्न उत्तर : -


The Earth: पृथ्वी के बारे में 10 रोचक तथ्य एवं महत्पूर्ण सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर



1. पृथ्वी अपनी धुरी पर किस दिशा में घूमती है ? 
Ans ➺ पश्चिम से पूर्व


2. पृथ्वी का जलीय भाग और स्थलीय भाग कितना है ? 
Ans ➺ 71% और 29%


3. किस तिथि को अपसौर की स्थिति होती है ? 
Ans ➺ 4 जुलाई को


4.पृथ्वी का विषुवतीय व्यास कितना होता है ?
Ans ➺ 12756 किलोमीटर, तथा इसका ध्रुवीय व्यास 12714 किलोमीटर है।


5.  ऋतु परिवर्तन किस गति के कारण होता है ? 
Ans ➺ वार्षिक गति


6. पृथ्वी अपनी धुरी का चक्कर किस रफ्तार से और कितने समय में पूरा करती है ?
Ans ➺  1610 किलोमीटर प्रति घंटे की चाल से 23 घंटे 56 मिनट 4 सेकेंड में 


7. पृथ्वी की किस गति से दिन और रात होता है ?
Ans ➺  घुर्णन गति 


8. पृथ्वी की किस गति से वर्ष बनते हैं ?
Ans ➺  परिक्रमण गति 


9. सूर्य की परिक्रमा करने में पृथ्वी को कितना समय लगता है ?
Ans ➺  365 दिन 5 घंटे 48 मिनट 46 सेकेंड यानी 365 दिन 6 घंटे 


10. पृथ्वी दिवस कब मनाया जाता है ? 
Ans ➺  22 अप्रैल


11. प्रत्येक सौर वर्ष या कैलेंडर वर्ष में कितना समय बढ़ जाता है ?
Ans ➺  6 घंटे


12. आकार और बनावट की दृष्टि से पृथ्वी किस ग्रह के समान है ?
Ans ➺  शुक्र


13. पृथ्वी को नीला ग्रह किस कारण से कहा जाता है ?
Ans ➺  पानी की उपस्थिति के कारण 


14. सूर्य के बाद पृथ्वी का सबसे निकट का तारा कौन-सा है ?
Ans ➺  प्रॉक्सिमा सेंचुरी


15. पृथ्वी का एक मात्र उपग्रह कौन-सा है ?
Ans ➺  चंद्रमा


16. चंद्रमा की सतह और उसकी आंतरिक स्थिति का अध्ययन करने वाला विज्ञान क्या कहलाता है ?
Ans ➺  सेलेनोलॉजी


17. चंद्रमा पर धूल के मैदान को क्या कहते हैं ?
Ans ➺  शांति सागर


18. जीवाश्म ग्रह किसे कहा जाता है ?
Ans ➺  चंद्रमा को 


19. चंद्रमा किसकी रोशनी से चमकता है ?
Ans ➺  सूर्य के 


20. समुद्र में उठने वाले ज्वार भाटे की वजह क्या होता है ?
Ans ➺  अपेक्षित सौर्य एवं चंद्रमा की शक्तियों का अनुपात 11:5 होता है।


21. चंद्रमा पर पाए जाने वाले चट्टानों में किस धातु की मात्रा सबसे अधिक है ?
Ans ➺  टाइटेनियम


22. पृथ्वी से चंद्रमा का कितना प्रतिशत भाग दिखाई देता है ?
Ans ➺  57%


23. चंद्रमा धरती की परिक्रमा एवं घुर्णन कितने दिनों में करता है ?
Ans ➺  27 दिन 8 घंटे


24. चंद्रमा का सबसे ऊंचा पर्वत कौन-सा है ?
Ans ➺  लीबनिट्ज पर्वत


25. चंद्रमा पर सबसे पहले पहुंचने वाले अंतरिक्ष यात्री कौन थे ?
Ans ➺  नील आर्मस्ट्रांग एवं सर एडविन एल्डिन


26. चंद्रमा पर कब अंतरिक्ष यात्रियों ने पहुंचने में सफलता पाई ?
Ans ➺  21 जुलाई 1969 ई.


27. चंद्रमा पर पहली बार पहुंचने वाले अंतरिक्ष यात्री किस यान से गए थे ?
Ans ➺  अपोलो-11


28. प्रकाश चक्र क्या है ?
Ans ➺  वैसी काल्पनिक रेखा जो पृथ्वी के प्रकाशित और अप्रकाशित हिस्सों को बांटती है।


29. सर्वप्रथम किसने कहा की पृथ्वी है ? 
Ans ➺ पाइथागोरस 


30. जिस कक्षा में पृथ्वी सूर्य की परिक्रमा करती है उसे क्या कहते हैं ?
Ans ➺  दीर्घवृत्तीय


31. एपसाइड रेखा क्या है ?
Ans ➺  उपसौरिक एवं अपसौरिक को मिलानने वाली काल्पनिक रेखा सूर्य के केंद्र से गुजरती है, इसे एपसाइड रेखा कहते हैं।


32. उपसौरिक क्या है ?
Ans ➺  3 जनवरी को सूर्य और पृथ्वी के बीच की दूरी कम हो जाती है जिसे उपसौरिक कहते हैं।


33. अपसौरिक क्या है ?
Ans ➺  जुलाई को पृथ्वी सूर्य से कुछ दूर चली जाती है इसे अपसौरिक कहते हैं।


34. अक्षांश क्या है ?
Ans ➺  यह ग्लोब पर पश्चिम सेपूरब की ओर खींची गई काल्पनिक रेखा है, जिसे अंश में प्रदर्शित किया जाता है।


35. किस रेखा को शून्य अंश की स्थिति माना जाता है ?
Ans ➺ विषुवत रेखा


36. देशांतर क्या है ?
Ans ➺  यह ग्लोब पर उत्तर से दक्षिण की ओर खींची जाने वाली काल्पनिक रेखा होता है 


37. किसी स्थान का समय ज्ञात किन रेखाओं के आधार पर किया जाता है ?
Ans ➺  देशांतर रेखा 


38. दो देशांतर रेखाओं के बीच की दूरी को क्या कहते हैं ?
Ans ➺  गोरे


39. सूर्यग्रहण क्या है ?
Ans ➺  जब कभी दिन के समय सूर्य तथा पृथ्वी के बीच चंद्रमा आ जाता है तो सूर्य की चमकती सतह चंद्रमा की वजह से दिखाई नहीं पड़ती है, इसे सूर्यग्रहण कहते हैं।


40. पूर्ण सूर्यग्रहण किस दिन होता है ?
Ans ➺  अमावस्या के दिन


41. चंद्रग्रहण क्या है ?
Ans ➺  जब सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी आ जाती है तो सूर्य की पूरी रोशनी चंद्रमा पर नहीं पड़ती है, इसे चंद्रग्रहण कहते हैं।


42. पूर्ण चंद्रग्रहण किस रात होता है ?
Ans ➺  पूर्णिमा की रात


43. 21 मार्च से 23 सितंबर तक उत्तरी ध्रुव पर दिन की अवधि कितनी होती है? 
Ans ➺ छ: महीने


44. अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा क्या है ?
Ans ➺  180 डिग्री देशांतर को अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा कहते हैं। 


45. पृथ्वी अपने अक्ष पर कितना झुकी है ?
Ans ➺  23.30


46. सौर मंडल का एक मात्र किस ग्रह जिस पर जीवन है ?
Ans ➺  पृथ्वी


47. पृथ्वी कब बना था?
Ans ➺ पृथ्वी का निर्माण 4.6 अरब साल पहले युवा सूर्य के चारों ओर धूल और गैस के मिश्रण से हुआ था।


48. पृथ्वी किससे बनी है?
Ans ➺ पृथ्वी तीन अलग-अलग परतों से बनी है: क्रस्ट, मेंटल और कोर।


49. पृथ्वी का रंग कौन सा है?
Ans ➺  पृथ्वी को एक नीला ग्रह कहा जाता है क्योंकि सतह का लगभग 66% हिस्सा पानी से ढका होता है जिससे यह बाहरी स्थान से नीला दिखाई देता है।


50. पृथ्वी कैसे टिकी हुई है?
Ans ➺ सूर्य का यही गुरुत्वाकर्षण बल पृथ्वी को अपनी कक्षा में टिकाए हुए है।


यदि आपको यह जानकारी पसंद आया हो तो लाइक, कमेंट, तथा शेयर करना ना भूले, साथ ही आप मुझे ऐसे ही और जानकारी प्राप्त करने के लिए फॉलो कर कर सकतें है। धन्यवाद Team SRC ❤️❤️

WhatsApp ChannelJoin Now
Telegram GroupJoin Now

Post a Comment

0 Comments